नवजात को कुत्तों के झुंड ने नोचा, दर्दनाक मौत

      Date:

          भुवनेश्वर (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। ओडिशा के कविसूर्यनगर शहर की नटबर कॉलोनी रोड पर बीईओ ऑफिस के पास सुबह कुछ लोगों ने देखा कि एक कुत्ता नवजात बच्ची का शव मुंह में दबाकर ले जा रहा था। यह दृश्य देखकर राहगीरों के होश उड़ गए। कुत्ता कुछ दूरी तक शव को खींचकर सड़क पर रखे रहा। जब कुत्ता सड़क पर शव को छोड़कर खड़ा हुआ, तभी आसपास मौजूद कुत्तों का झुंड शव को नोच-नोचकर खाने लगा। यह दिल तोड़ देने वाला दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग जोर से चिल्लाने लगे और कुत्तों को भगाने की कोशिश की। शोर सुनकर कुत्ते वहां से भाग गए और नवजात बच्ची का शव सड़क पर ही पड़ा रहा।
          जानकारी के अनुसार अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि बच्ची को किसने और कब वहां फेंका। इलाके में किसी ने बच्ची की पहचान होने की भी पुष्टि नहीं की। सूचना मिलने पर कविसूर्यनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे इलाके की जांच की और मामले से जुड़े सबूत इकट्ठा किए। बाद में बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अधिकारी अनुमान लगा रहे हैं कि नवजात को कहीं और से लाकर यहां फेंका गया हो सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

          ओडिशा : रेलवे ट्रैक पर आया हाथी, रोकनी पड़ी ट्रेन

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...