जशपुर में दंतैल हाथी की मौत, गांव के पास मिला मृत, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची

      Date:

      जशपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले के दुलदुला वन परिक्षेत्र के हल्दीमुंडा ढोढीआरा गांव के पास एक दंतैल हाथी मृत अवस्था में मिला। हाथी का शव देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया।

          फिलहाल हाथी की मौत किस कारण से हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वन विभाग की टीम आसपास के क्षेत्र की जांच करने के साथ मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर रही है। विभाग की जांच और रिपोर्ट के बाद ही हाथी की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा और निगरानी को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। वन विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related