विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री

      Date:

      • बीरगांव को 135 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 110 करोड़ के नए कामों की घोषणा

      • एसटीपी के लिए 82 करोड़, पेयजल व्यवस्था के विस्तार को 10 करोड़; नालंदा परिसर और मॉडल रजिस्ट्री कार्यालय भी बनेगा

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। विकास कार्यों को गति देने के साथ शहरों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि इसका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच सके। मुख्यमंत्री ने नगर निगम बीरगांव में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्र को 135 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। इसके साथ ही बीरगांव की जरूरतों को देखते हुए करीब 110 करोड़ रुपये के नए विकास कार्यों की घोषणा की।

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

          मुख्यमंत्री ने बीरगांव में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के लिए 82 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा ओवरहेड टैंक और पाइपलाइन विस्तार के लिए 10 करोड़, सड़क व नाली निर्माण के लिए 5 करोड़ तथा सरोरा में खेल मैदान के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बीरगांव में आधुनिक सुविधाओं से युक्त नालंदा परिसर बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये देने की बात कही गई। व्यास तालाब तिराहा से बीरगांव नाला और बुधवारी बाजार से नगर निगम कार्यालय तक स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए भी राशि देने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर, दुर्ग-भिलाई और आसपास के क्षेत्रों को मिलाकर स्टेट कैपिटल रीजन विकसित किया जा रहा है। इसमें बीरगांव भी शामिल है। क्षेत्र के सुनियोजित और दीर्घकालीन विकास के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा। इससे आने वाले समय में बीरगांव में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, सीवरेज और अन्य नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा। उन्होंने बीरगांव में मॉडल रजिस्ट्री कार्यालय बनाने की भी घोषणा की। ऑनलाइन रजिस्ट्री और स्वतः नामांतरण जैसी व्यवस्थाओं के जरिए भूमि संबंधी सेवाओं को सरल बनाने पर जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने रावांभाठा, बंजारी नगर, शक्तिपारा, मठपारा, शीतलापारा, उरकुरा और मजदूर नगर सरोरा में सर्वे कराने की घोषणा की। सर्वे के बाद पात्र परिवारों को नियमानुसार आवासीय पट्टे दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को आवासीय सुरक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, भावना बोहरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

          https://dprcg.gov.in/post/1790178849/Raipur-There-are-no-longer-any-obstacles-to-building-a-developed-Chhattisgarh-the-pace-of-development-will-accelerate-further-Chief-Minister-Shri-Vishnu-Deo-Sai

          पिछले ढाई साल में 160 करोड़ से अधिक के काम

          मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में बीरगांव नगर निगम क्षेत्र को 160 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी जा चुकी है। वर्तमान कार्यक्रम में नगर निगम के 94 करोड़ रुपये से अधिक, लोक निर्माण विभाग के 38 करोड़ रुपये से अधिक और नगरोत्थान योजना के करीब 16 करोड़ रुपये के कार्य शामिल हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बीरगांव में विकास कार्यों की गति लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता और अन्य अधोसंरचनात्मक सुविधाओं के विस्तार से शहर को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

          हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ, सफाई मित्रों का सम्मान

          कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया। प्रधानमंत्री स्वनिधि, मुख्यमंत्री गृह निर्माण सम्मान और नोनी सुरक्षा योजना सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को प्रोत्साहन राशि के चेक भी वितरित किए। मुख्यमंत्री ने सफाई मित्रों और स्वच्छता दीदियों का सम्मान करते हुए उनके पांव धुलवाए और तिलक लगाकर उनकी सेवाओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सफाई कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर बीरगांव नगर निगम को दो नए अग्निशमन वाहन भी सौंपे गए। मुख्यमंत्री ने शासकीय महाविद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा लगाया।

          कैंसर के खिलाफ जंग में मरीज को अकेला महसूस न होने दें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              जशपुर में दंतैल हाथी की मौत, गांव के पास मिला मृत, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची

              जशपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले के दुलदुला वन परिक्षेत्र के हल्दीमुंडा ढोढीआरा...