छत्तीसगढ़ : आवारा पशुओं के मालिकों पर दर्ज होगी एफआईआर, नगर निगम का फैसला

      Date:

          जगदलपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सड़क पर विचरण कर रहे आवारा पशुओं की वजह से लगातार सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है। सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए जगदलपुर नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके चलते अब घुमंतू पशुओं के मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास स्थित ग्रामीण इलाकों में भी यह सख्ती अपनाई जाएगी। नगर निगम, यातायात विभाग और ग्राम पंचायतों ने मिलकर सख्त कार्रवाई को लेकर अपनी सहमति दी है।
          महापौर संजय पांडे ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में आवारा पशुओं की पहचान कर उनका पुनर्वास करते हुए गौशालाओं में भेजा जाएगा। साथ ही पशुओं के मालिकों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई करते हुए दुर्घटना होने की स्थिति में एफआईआर की भी कार्रवाई होगी। नगर निगम ने इसके लिए गौशालाओं के सुदृढ़ीकरण का काम भी शुरू कर दिया है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने पालतू पशुओं को सड़कों पर न छोड़ें।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...