Friday, February 6, 2026

केंद्रीय विद्यालय में 2499 पदों पर निकली भर्ती

Date:

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने 2499 पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए परीक्षा 15 फरवरी 2026 को आयोजित होगी। यह भर्ती केवल उन्हीं कर्मचारियों के लिए है जो पहले से KVS में टीचिंग या नॉन-टीचिंग पदों पर कार्यरत हैं। आवेदन का वेरिफिकेशन कंट्रोलिंग ऑफिसर द्वारा 2 जनवरी 2026 तक पूरा किया जाएगा।

कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स 

पद का नामपदों की संख्या
जनरल1712
एससी525
एसटी262
कुल पदों की संख्या2499

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

पीजीटी : संबंधित विषय में कम से कम 50% मार्क्स के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed जरूरी

टीजीटी : ग्रेजुएशन, B.Ed. और CTET पेपर 2 पास होना चाहिए

अन्य पद : 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन, डिप्लोमा या प्रोफेशनल डिग्री

एज लिमिट 

  • केंद्रीय विद्यालय संगठन नियमों के अनुसार
  • एससी, एसटी : 5 साल की छूट
  • ओबीसी : 3 साल की छूट

सिलेक्शन प्रोसेस 

  • प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, पीजीटी, टीजीटी, हेड मास्टर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट : लिमिटेड डिपार्टमेंटल एग्जामिनेशन (LDE)
  • फाइनेंस ऑफिसर, सेक्शन ऑफिसर : लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (LDCE)

सैलरी 

  • 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार
  • अन्य अलाउंस का लाभ भी दिया जाएगा।

कट ऑफ 

  • अनारक्षित : 40%
  • एससी, एसटी, दिव्यांग : 35%

एग्जाम पैटर्न 

  • एग्जाम टाइप : ऑब्जेक्टिव प्रश्न : 60, डिस्क्रिप्टिव प्रश्न : 10
  • ड्यूरेशन : ढाई घंटे

ऐसे करें आवेदन 

  • ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
  • अप्लाई नाउ के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में 179 पदों पर भर्ती

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...