बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर विश्व हिंदू परिषद का प्रदर्शन

      Date:

      • बांग्लादेशी हिंदू युवक की मौत पर विरोध

          नई दिल्ली (एजेंसी)। विश्व हिंदू परिषद (व्हीएचपी )ने दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन किया। व्हीएचपी कार्यकर्ता बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के खिलाफ पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे।

          विश्व हिंदू परिषद बता दें कि बांग्लादेश में 18 दिसंबर की रात हिंदू युवक दीपू चंद्र की हत्या कर दी गई थी। पहले यह दावा किया जा रहा था कि दीपू ने फेसबुक पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी की थी, लेकिन शुरुआती जांच में इसका कोई सबूत नहीं मिला। इस बीच बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब किया है। यह एक हफ्ते में दूसरी बार है, जब भारतीय उच्चायुक्त को बुलाया गया है। बांग्लादेशी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद भारत विरोधी प्रदर्शनों और फिर मैमन सिंह जिले में दीपू की मॉब लिंचिंग को लेकर दोनों देशों के रिश्ते काफी बिगड़ गए हैं।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related