Friday, February 6, 2026

अंतरराष्ट्रीय मंगलपाठ व भजनोत्सव का आयोजन 27 दिसंबर से

Date:

  • नमो नारायणी समिति कोरबा के तत्वाधान में होगा कार्यक्रम

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। 27 एवं 28 दिसंबर को 39वां अंतरराष्ट्रीय मंगलपाठ और भजनोत्सव का आयोजन नमो नारायणी समिति कोरबा के तत्वाधान में जश्न रिसोर्ट राताखार में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों से आए दादी भक्तों का भी सानिध्य प्राप्त होगा।
कार्यक्रम के दौरान 27 दिसंबर शनिवार को सुबह 9 बजे श्री पंचदेव मंदिर पुराना बस स्टैंड कोरबा से शोभा यात्रा एवं पालकी यात्रा का आयोजन किया गया है। जिसमें 651 मनोकामना निशान एवं 151 कलश के साथ उक्त शोभा यात्रा पुराना बस स्टैंड, पावर हाउस रोड, सुनालिया ज्वेलर्स होते हुए जश्न रिसोर्ट पहुंचेगी। तत्पश्चात शाम 4 बजे से तेजस राणा, मनोज शर्मा, प्रियंका गुप्ता, अपर्णा अग्रवाल के सुमधुर स्वरों के साथ दादी के गुणगानों की भजनसंध्या का आयोजन किया गया है। वहीं 28 दिसंबर को 3100 दादी भक्त महिलाओं, पुरषों बच्चों द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय भजन गायक एवं मंगल पाठ वाचक केशव-सौरभ मधुकर के साथ संगीत मय मंगलपाठ का वाचन किया जावेगा साथ ही मंगल पाठ के दौरान भक्तों द्वारा सवमणी एवं 56 भोग अर्पित किया जाएगा। इसके साथ-साथ विभिन्न आकर्षक झांकी, चुनरी समर्पण तथा 12 महिनों के त्योहार का प्रतिकात्मक रूप से प्रस्तुति दी जावेगी।
बता दें कि मंगलपाठ हेतु 501, दादी का खजाना 101, सवामणी 5100 एवं छप्पन भोग हेतु 7100 रूप का प्रतिकात्मक सहयोग राशि रखी गई है। उक्त 39 वां अंतरराष्ट्रीय मंगलपाठ और भजनोत्सव कार्यक्रम में कलकत्ता, दिल्ली, राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़ रायपुर, अम्बिकापुर, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, भाटापारा, खरसिया, नैला अकलतरा मनेन्द्रगढ़ जगहों से दादी भक्तों की उपस्थिति सुनिश्चित हो चुकी है। सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान बहार से आने वाले दादी भक्तों के रहने एवं भोजन की व्यवस्था नमो नारायणी समिति द्वारा रखी गई है।

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...