छत्तीसगढ़ अधिकारी- कर्मचारी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर से की मुलाकात

      Date:

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने जिले के नवपदस्थ कलेक्टर कुणाल दुदावत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारी एवं अधिकारियों के समस्याओं के समाधान एवं कर्मचारी कल्याण के मामले पर भी चर्चा की। छग शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 10/11/2025 को जारी आदेश का हवाला देते हुए जिले मे भी संयुक्त एवं विभागीय परामर्श दात्री समिति की बैठक आयोजन की मांग की। कलेक्टर ने सहमति प्रकट करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने पदाधिकारियों को आश्वस्त किया गया। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा विभागीय परामर्शदात्री समिति के बैठक के संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय नवा रायपुर द्वारा समस्त संयुक्त संचालकों एवं जिला शिक्षा अधिकारियों को स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों अधिकारियों की समस्याओं के समाधान हेतु विभागीय परामर्शदात्री समिति बैठक के आयोजन के संबंध में ज्ञापन पत्र 01/12/2025 को जारी किया गया है।

          छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशनइस दौरान जिला फेडरेशन के संयोजक के.आर.डहरिया. संरक्षक प्यारेलाल चौधरी, आर.के. पाण्डेय, एस. के. द्विवेदी कार्यकारी संयोजक जगदीश खरे, महासचिव ओमप्रकाश बघेल, अजाक्स के जिलाध्यक्ष के. डी. पात्रे, संयुक्त शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नित्यानंद यादव, खंड संयोजक कोरबा टी. आर. कुर्रे, दिब्यांँग अधिकारी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश खाकसे एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन कोरबा के महासचिव ओमप्रकाश बघेल ने दी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related