राधिका खेड़ा ने पूर्व सीएम बघेल को बताया महिला विरोधी

      Date:

      बोलीं-मंच से सीएम की पत्नी पर निजी टिप्पणी बेहद निंदनीय

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर राधिका खेड़ा ने तीखा हमला बोला है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं राधिका खेड़ा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी को लेकर की गई टिप्पणी को महिला विरोधी सोच करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह न तो जुबान फिसलने का मामला है और न ही राजनीतिक आलोचना, बल्कि कांग्रेस की महिला-विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

          राधिका खेड़ासोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए राधिका खेड़ा ने कहा कि मंच से मुख्यमंत्री की पत्नी पर निजी टिप्पणी करना बेहद निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता से बाहर होने के बाद कांग्रेस की सोच और ज्यादा उजागर हो रही है। राधिका खेड़ा ने लिखा है कि, बदतमीज ठगेश की पाठशाला के संस्थापक, स्वघोषित कका ने एक बार फिर अपनी घटिया, महिला-विरोधी सोच उगल दी, मंच से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी पर निजी टिप्पणी, न जुबान फिसलना है, न राजनीतिक आलोचनाएं कांग्रेस की महिला-विरोधी डीएनए की सड़ांध है जो सत्ता जाते ही और जयादा बदबू मार रही।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              आधी रात जिला अस्पताल में पहुंचा भालू, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी

              बालोद (AkhandBharatHNKP.Com)। बालोद जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल परिसर में...

              रेलवे सुरंग में दिखा तेंदुआ, लोको पायलट ने बनाया वीडियो, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

              गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (AkhandBharatHNKP.Com)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत...