विकास सिंह बने पूर्वांचल विकास समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष

      Date:

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। पूर्वांचल सर्वसमाज विकास समिति के केन्द्रीय कार्यालय राजेन्द्र प्रसाद भवन, रिकाण्डो रोड, कुआँभट्ठा, कोरबा में समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न संगठनात्मक एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से विकास सिंह को समिति का कार्यवाहक अध्यक्ष तथा प्राण नाथ मिश्रा को पीआरओ (जनसंपर्क अधिकारी) नियुक्त किया गया। इस बैठक में समिति के लगभग 50 सदस्य उपस्थित रहे।

          पूर्वांचल सर्वसमाज विकास समिति संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आगामी दिनों में जिला स्तर पर कार्यकारिणी, महिला प्रकोष्ठ एवं युवा प्रकोष्ठ के गठन का निर्णय लिया गया। साथ ही जिला स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए आगामी माह में नववर्ष मिलन समारोह आयोजित किए जाने पर भी सहमति बनी। बैठक में प्रमुख रूप से समिति के अध्यक्ष अवधेश सिंह, संरक्षक राजकिशोर प्रसाद, सचिव अरविंद शर्मा, बृज भूषण सिंह, विजय यादव, पवन विश्वकर्मा, सुनील सिंह, अमित सिंह, धन्नू यादव, परवेज अंसारी, राजेश यादव, सोनू सिंह, अभय शर्मा, शम्भू सिंह, रमेश सिरका, कौशल साहू, बच्चू सिंह, रामायण साहू, सुनील अग्रवाल, जयंत कुमार, अभिनव कुमार, परशुराम, प्रमोद कुमार, काशीराम सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता का निधन

              बलौदाबाजार (AkhandBharatHNKP.Com)। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़...

              राज्यपाल रमेन डेका से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सौजन्य भेंट की

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में छत्तीसगढ़...