नए साल के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

      Date:

      • सर्वमंगला मंदिर, गायत्री मंदिर, कोसगाई मंदिर में लगी लोगों की भीड़

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। नववर्ष के पहले दिन देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी पड़ी। बड़ी संख्या में लोग नए साल की मंगलकामना के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं। सुबह से ही सर्वमंगला मंदिर, गायत्री मंदिर सीएसईबी चौक, कोसगई मंदिर सहित जिले के अन्य मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है।

          नववर्ष नववर्षनववर्ष 2026 का आगाज हो गया है। सर्वमंगला मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे हैं। इसके अलावा सीएसईबी चौक स्थित गायत्री मंदिर, कोसगई मंदिर में बड़ी संंख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। खास बात यह है कि सर्वमंगला मंदिर न केवल आस्था का केन्द्र है, बल्कि यहां दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह मंदिर विशेष रूप से प्रसिद्ध है। मां सर्वमंगला का मंदिर और यहां स्थित प्राचीन वटवृक्ष, कोरबा की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यह स्थान आस्था, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, जो भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करता रहता है।

          थर्टी फर्स्ट की रात जश्न के साथ मची धूम

          बुधवार की रात 12 बजते ही 2025 को विदाई दी गई। इसके बाद नए वर्ष 2026 की बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया, जो आज दिन भर जारी रहेगा। नव वर्ष को नई आशाओं के साथ देखा जा रहा है। स्वजन व मित्रों के साथ सेलिब्रेट करने की तैयारी युवाओं में देखी गई। इस कड़ी में जहां उच्च वर्ग के लोगों ने होटलों व रिसोर्ट में थर्टी फर्स्ट की पार्टी कर नए साल का अभिनंदन किया।

          पिकनिक स्थलों में सुबह से लगी भीड़

          नए साल के पहले दिन को यादगार में बनाने के लिए भी लोगों ने कार्यक्रम पहले ही बना रखा था। जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल बुका, सतरेंगा, देवपरी के अलावा धार्मिक स्थलों में चैतुरगढ़, मड़वारानी, कोसगाई आदि स्थानों में लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है।

          नए वर्ष मेें पिकनिक स्पॉटों पर उमड़ेगी सैलानियों की भीड़, पुलिस रहेगी अलर्ट

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related