Saturday, February 7, 2026

नगर निगम के निर्माणाधीन भवनों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Date:

  • सभागार, कन्वेन्शन हॉल, शैक्षणिक परिसर, मल्टीलेवल पार्किंग, अशोक वाटिका का निरीक्षण कर कार्यात्मक उपयोग की ली जानकारी

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न निर्मित एवं निर्माणाधीन भवनों का कलेक्टर कुणाल दुदावत ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शेष निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने तथा भवनों को प्रभावी रूप से उपयोग में लाने हेतु अधिकारियों को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर कुणाल दुदावतकलेक्टर कुणाल दुदावतकलेक्टर दुदावत ने निरीक्षण के क्रम में नगर निगम कोरबा के नवीन सभागार भवन का विशेष रूप से अवलोकन किया और निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सभागार के बाह्य हिस्से को आकर्षक स्वरूप देने हेतु रंग-रोगन एवं लाइटिंग व्यवस्था बेहतर करने, परिसर में गार्डन विकसित कर सौंदर्यीकरणकरने के निर्देश दिए। साथ ही सभागार के मुख्य द्वार पर एलईडी बोर्ड लगाए जाने के निर्देश भी दिए। सभागार के आंतरिक परिसर का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने मंच को थोड़ा विस्तृत करने, बेहतर वेंटिलेशन व्यवस्था उच्च गुणवत्ता के ईको एवं साउंड सिस्टम पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने पब्लिक एवं मीडिया गैलरी की व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, सभागार में कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन हेतु प्रोजेक्टर एवं स्क्रीन लगाने का प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। कलेक्टर ने सभागार के विभिन्न कक्षों का अवलोकन करते हुए Óदीवारों एवं कॉरिडोर गैलरी को आकर्षक ढंग से सजाने एवं डेकोरेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपलब्ध समस्त स्थानों का व्यापक एवं बहुउद्देश्यीय उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, अपर आयुक्त विनय मिश्रा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर कन्वेंशन हॉल का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने रिस्दी मार्ग में निर्मित पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर कन्वेंशन हॉल का निरीक्षण कर भवन की संरचना एवं संभावित कार्यात्मक उपयोग का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कन्वेंशन हॉल के आर्किटेक्चर प्लान का जायजा लिया और अधिकारियों से भवन के प्रभावी उपयोग को लेकर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि कन्वेंशन हॉल को विद्यार्थियों के लिए साइंस एग्जीबिशन सेंटर के रूप में विकसित किया जाए, जिससे विज्ञान से जुड़े नवाचारों, प्रयोगों एवं प्रदर्शनों के माध्यम से विद्यार्थियों को शैक्षणिक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि परिसर का अधिकतम और बहुउद्देश्यीय उपयोग सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। साथ ही कलेक्टर ने कन्वेंशन हॉल को प्लेनेटेरियम सेंटर के स्वरूप में विकसित करने की संभावनाओं पर भी विचार करने के निर्देश दिए।

टीपी नगर में निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग का किया निरीक्षण

कलेक्टर दुदावत ने शहर के मुख्य मार्ग ट्रांसपोर्ट नगर में निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवन के आर्किटेक्चर प्लान को विस्तार से समझते हुए निर्माण की प्रगति एवं प्रस्तावित उपयोग की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि मल्टीलेवल पार्किंग के बेसमेंट एवं ग्राउंड फ्लोर का उपयोग वाहनों की पार्किंग के लिए किया जाएगा, जबकि ऊपरी तल को व्यावसायिक गतिविधियों के लिए विकसित किया जाना प्रस्तावित है। कलेक्टर ने कहा कि इस तरह का बहुउद्देश्यीय उपयोग भवन की उपयोगिता को बढ़ाएगा और नगरवासियों को अधिक सुविधा प्रदान करेगा।

अशोक वाटिका शहर का एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल

कलेक्टर ने नगर के अशोक वाटिका का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में पर्याप्त रोशनी की कमी, अव्यवस्थाओं एवं रखरखाव में लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अशोक वाटिका शहर का एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल है, जिसे आकर्षक और सुव्यवस्थित बनाना आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि वाटिका को संपूर्ण परिवार के लिए मनोरंजन केंद्र के रूप में विकसित किया जाए, ताकि बच्चे, युवा, वयस्क एवं वृद्धजन सभी वर्ग के लोग यहां समय व्यतीत कर सकें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आवश्यक स्थानों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने, फाउंटेन को पूर्णत: फंक्शनल करने हेतु निर्देशित किया। परिसर में झूले एवं खेल सुविधाएं बैठक व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अशोक वाटिका सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी और आकर्षक हों। इस हेतु परिसर में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता, नियमित साफ-सफाई, हरियाली के संरक्षण एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए।

पीएम सूर्यघर के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने कलेक्टर दुदावत ने दिए निर्देश

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...