कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। प्रशासनिक कार्यो में कसावट लाने के दृष्टिकोण से कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने 4 थाना प्रभारियों (टीआई) सहित कुल 9 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में 2 सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और 3 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) भी शामिल हैं। सभी अधिकारियों को अपने नए पदस्थापना स्थल पर तत्काल आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के तहत निरीक्षक युवराज तिवारी को थाना प्रभारी कुसमुंडा से बालको, निरीक्षक मृत्युंजय पाण्डेय को हरदीबाजार से कुसमुंडा तथा निरीक्षक प्रमोद कुमार उनन्ना को सिविल लाइन रामपुर से हरदीबाजार पदस्थ किया गया है। निरीक्षक आशीष कुमार सिंह को लेमरू से दर्री थाना प्रभारी बनाया गया है। इसी कड़ी में उप निरीक्षक नवीन पटेल को पुसरे मानिकपुर से सिविल लाइन रामपुर, उप निरीक्षक परमेश्वर राठौर को रक्षित केंद्र से पुसरे मानिकपुर भेजा गया है। सशस्त्र बल में सउनि कुंदर साय पैकरा को करतला से लेमरू, सउनि अश्वनी निरंकारी को रक्षित केंद्र से करतला तथा सउनि नरेंद्र कुमार को रक्षित केंद्र से बांकीमोंगरा पदस्थ किया गया है।

