कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना, बोले- ट्रम्प के आगे क्यों झुक रहे

      Date:

      • अमेरिकी राष्ट्रपति दुनिया भर के लोगों को डराने की कोशिश कर रहे

          नई दिल्ली (एजेंसी)। अमेरिकी राष्ट्रपति के बयानों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी की है। खरगे ने यूरोपीय तानाशाहों हिटलर और मुसोलिनी का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि गलत सोच वाले लंबे समय तक नहीं टिकते। उन्होंने कहा कि दुनिया में जो हो रहा है वो ठीक नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनिया भर के लोगों को डराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा मैं नहीं समझ पा रहा कि मोदी ट्रंप के सामने क्यों झुक रहे हैं। यह देश के लिए ठीक नहीं है। आपको देश के लिए खड़ा होना चाहिए। देश ने आपको प्रधानमंत्री सिर हिलाने के लिए नहीं चुना।

          मल्लिकार्जुन खडग़ेकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि ट्रंप अक्सर दावा करते हैं कि उन्होंने पाकिस्तान और भारत के बीच शांति स्थापित करने में बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने यह बात एक बार नहीं, बल्कि कम से कम 70 बार कही है। इससे पता चलता है कि उनका मानना है कि वह बहुत शक्तिशाली व्यक्ति हैं जो दुनिया को अपनी इच्छानुसार झुका सकते हैं। लेकिन दुनिया इस तरह झुकने वाली नहीं है। दरअसल खडग़े का बयान ट्रम्प के दावे पर आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि रूस से तेल आयात पर अमेरिकी नाराजगी के बाद भारत ने तेल खरीद घटाई, क्योंकि मोदी मुझे (ट्रम्प) खुश करना चाहते थे। खडग़े ने वेनेजुएला की स्थिति पर भी चिंता जताते हुए कहा- वहां बन रहे हालात दुनिया के लिए अच्छे नहीं हैं। डराने और विस्तारवादी नीति ज्यादा समय तक नहीं चलती। हिटलर और मुसोलिनी जैसे लोग इतिहास बन चुके हैं। वैश्विक शांति बिगाडऩे वाली सोच ठीक नहीं है।

          मोदी जानते थे मैं नाखुश था : ट्रम्प

          अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत के रूस से तेल आयात कम करने को लेकर बयान दिया। ट्रम्प ने कहा- भारत ने यह फैसला उन्हें खुश करने के लिए लिया। वे मुझे खुश करना चाहते थे। प्रधानमंत्री मोदी बहुत अच्छे इंसान हैं। वह जानते थे कि मैं खुश नहीं था, इसलिए मुझे खुश करना जरूरी था। हम व्यापार करते हैं और उन पर टैरिफ बढ़ा सकते हैं।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...