Friday, February 6, 2026

उत्तराखंड PSC ने समीक्षा अधिकारी की वैकेंसी निकाली

Date:

नई दिल्ली (एजेंसी)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग यानी UKPSC की ओर से सहायक समीक्षा अधिकारी, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, अनुवादक और टाइपिस्ट परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी, 2026 निर्धारित की गई है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को 26 जनवरी से 4 फरवरी तक फॉर्म में करेक्शन करने का मौका दिया जाएगा।

पदों के नामपदों की संख्या
सहायक समीक्षा अधिकारी15
असिस्टेंट लाइब्रेरियन1
अनुवादक6
टाइपिस्ट2

सैलरी स्ट्रक्चर

  • सहायक समीक्षा अधिकारी: 44,900 से लेकर 1,42,400 रुपए प्रतिमाह (ग्रेड पे 4600)
  • असिस्टेंट लाइब्रेरियन: 47,600 लेकर 1,51,100 रुपए प्रतिमाह (ग्रेड पे- 4800)
  • अनुवादक: 29,200 से लेकर 92,300 रुपए प्रतिमाह (लेवल 5)
  • टाइपिस्ट: 29,200 से लेकर 92,300 रुपए प्रतिमाह (लेवल 5)

एज लिमिट

  • 21 से 42 साल की उम्र तक के कैंडिडेट्स इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

  • सहायक समीक्षा अधिकारी: किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। इंग्लिश टाइपिंग में प्रति घंटे कम से कम 9,000 की-डिप्रेशन की स्पीड जरूरी होगी। कंप्यूटर ऑपरेशन के बेसिक ज्ञान का टेस्ट लिया जाएगा, जिसमें शामिल होंगे – विंडोज और इंटरनेट, एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल और एमएस पावरपॉइंट।
  • असिस्टेंट लाइब्रेरियन: कैंडिडेट को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से लाइब्रेरी साइंस में ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके अलावा कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होनी चाहिए।
  • अनुवादक: किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री, जिसमें हिंदी या इंग्लिश एक सब्जेक्ट हो। इंटरमीडिएट (10+2) में हिंदी और इंग्लिश सब्जेक्ट होने चाहिए। इसके अलावा, कंप्यूटर ऑपरेशन की जानकारी होनी चाहिए।
  • टाइपिस्ट: किसी यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री होनी चाहिए। कंप्यूटर पर कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से इंग्लिश टाइपिंग आनी चाहिए। कंप्यूटर की पर्याप्त जानकारी होनी चाहिए।

ऐसे करें अप्लाई

  • ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in या ukpsc.net.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के ‘How to Apply’ लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद व्यक्तिगत जानकारी को दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर लें।
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  • अंत में इसका एक प्रिंटआउट भी अवश्य निकाल लें।

उत्तराखंड में प्राइमरी टीचर के 1649 पदों पर भर्ती

Share post:

Popular

More like this
Related