Friday, February 6, 2026

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, 3 दिन का राजकीय शोक

Date:

  • लैंडिंग की दूसरी कोशिश में फिसला प्लेन, जलकर खाक

मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो जाने से उनका निधन हो गया है। वे 66 साल के थे। यह घटना बुधवार सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुई हादसे में अजित पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की जान गई है। पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए बारामती में जनसभा को संबोधित करने बारामती जा रहे थे।

उपमुख्यमंत्री अजित पवारमहाराष्ट्र एविएशन डिपार्टमेंट के सोर्सेस के मुताबिक विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए अप्रोच कर रहा था। पहली बार में पायलट को रनवे साफ दिखाई नहीं दिया तो वह विमान को दोबारा ऊंचाई पर ले गया। रिपोर्ट के अनुसार उस समय विजिबिलिटी करीब 2 हजार मीटर थी। पहली कोशिश नाकाम रहने के बाद बारामती के रनवे-11 पर दोबारा लैंडिंग की कोशिश की गई। इसी दौरान विमान रनवे से फिसलकर क्रैश हो गया। इसके तुरंत बाद उसमें आग लग गई। यह भी जानकारी मिली है कि लैंडिंग के दौरान पायलट ने कोई इमरजेंसी सिग्नल नहीं दिया था। उसने मेडे कॉल भी नहीं किया था। घटना के समय बारामती के फ्लाइंग क्लब में कोई विमान उड़ान पर नहीं था।

उपमुख्यमंत्री अजित पवार

3 शव बरामद, किसी की पहचान नहीं हो सकी

पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बारामती में हुए विमान हादसे की जानकारी दी है। संदीप सिंह गिल ने बताया कि दुर्घटना स्थल पर तीन शव मिले हैं। हादसे में विमान को भारी नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना स्थल पर मिले तीनों शवों को अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार अभी तक किसी की भी पहचान नहीं हो पाई है।

पीएम मोदी ने जताया दुख 

पीएम मोदी ने अजित पवार के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुखद विमान हादसे से मैं बहुत स्तब्ध हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है। इस गहन शोक की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति और साहस प्रदान करने के लिए मैं प्रार्थना करता हूं। पीएम मोदी ने कहा, श्री अजीत पवार जी जननेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर गहरा जुड़ाव था। महाराष्ट्र की जनता की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले एक कर्मठ व्यक्ति के रूप में उनका व्यापक सम्मान था।

विमान दुर्घटना की जांच होगी : एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने साथी उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जिस विमान दुर्घटना में उनकी जान गई, उसकी जांच की जाएगी।

6 बार बने उपमुख्यमंत्री

22 जुलाई 1959 को आशा और अनंतराव पवार के घर जन्मे अजित पवार ने 1982 में अपने चाचा (उनके पिता के छोटे भाई) शरद पवार के नक्शेकदम पर चलते हुए राजनीति में कदम रखा, जब उन्हें एक चीनी मिल के बोर्ड में चुना गया। रिकॉर्ड छह बार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे अजित पवार कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाए। अनुभवी राजनेता, अजित पवार ने कभी भी राज्य का मुख्यमंत्री बनने की अपनी इच्छा नहीं छिपाई। जुलाई 2023 में बीजेपी और शिवसेना गठबंधन सरकार में शामिल होने से पहले, वे नवंबर 2019 में उपमुख्यमंत्री थे जब देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री थे, लेकिन उनकी सरकार मुश्किल से दो दिन चली।

2023 में भी क्रैश हुआ था विमान

14 सितंबर 2023 को भी वीएसआर वेंचर्स कंपनी का लियरजेट 45 जेट, भारी बारिश और कम विजिबिलिटी के बीच मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। तब इसने विशाखापत्तनम से उड़ान भरी थी। इसमें पायलट, को-पायलट और छह यात्री सवार थे। यह एयरपोर्ट पर टैक्सी-वे के पास फिसलकर दो हिस्सों में टूट गया था। इसमें आग लग गई। हादसे में सभी को चोटें आईं। को-पायलट की हालत गंभीर थी, जिनका लंबा इलाज चला।

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...