बनोरा में 28वे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 2341 मरीज हुए लाभान्वित

      Date:

          रायगढ़ (AkhandBharatHNKP.Com)। अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट, बनोरा के तत्वावधान में आयोजित 28वें निशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर में कुल 2349 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इनमें 1048 महिलाएं, 1011 पुरुष और 290 बच्चे शामिल थे। शिविर में मरीजों की नि:शुल्क जांच की गई और आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया।

          स्वास्थ्य शिविरग्रामीण अंचलों में मानव कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ट्रस्ट के संस्थापक परम पूज्य संत बाबा प्रियदर्शी राम जी के मार्गदर्शन में यह सेवाएं नियमित रूप से दी जा रही हैं। आश्रम परिसर में पूज्य अघोरेश्वर के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में छत्तीसगढ़ के विभिन्न गांवों के अलावा ओडिशा, झारखंड और बिहार से भी मरीज शामिल हुए। पंजीकरण सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला। इसके बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों ने पैथोलॉजी जांच रिपोर्ट के आधार पर मरीजों को उपचार और दवाओं की सलाह दी।

          रायगढ़ और बिलासपुर के दवा विक्रेता एवं दवा प्रतिनिधि संघ की टीम ने सभी मरीजों को नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध कराईं। शिविर में पैथोलॉजी जांच की समुचित व्यवस्था भी की गई थी। इस अवसर पर हृदय रोग, स्त्री रोग, शिशु रोग, अस्थि रोग, नेत्र, नाक-कान-गला, दंत, चर्म, थायरॉयड, कैंसर, जनरल सर्जरी, फिजियोथेरेपी और जनरल मेडिसिन सहित विभिन्न विभागों के 50 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच और उपचार किया।

          अघोर आश्रम डभरा के स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब; 5,676 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              महावीर जयंती पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जैन धर्म के...