कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस सहित छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 26 ट्रेनें रद्द

      Date:

      • 14-15 फरवरी, 4 से 26 अप्रैल तक नहीं चलेंगी गाडिय़ां

          बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में रेलवे के विभिन्न निर्माण कार्यों के चलते 26 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म-3 पर वॉशेबल एप्रन को हटाकर बैलेस्टेड ट्रैक बनाने का काम किया जाएगा। इसके लिए करीब 20 दिन का ब्लॉक लिया गया है। इसी कारण 4 से 26 अप्रैल के बीच 14 ट्रेनें रद्द रहेंगी।

          रेलवेसाथ ही रायपुर मंडल के हथबंद-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज के लिए गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 14 और 15 फरवरी को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे 12 यात्री ट्रेनें प्रभावित होंगी। भिलाई स्टेशन पर भी डिस्मेंटलिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी। रद्द होने वाली ट्रेनों में कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस, शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस, रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें 5 से 25 अप्रैल तक बंद रहेंगी। कुछ ट्रेनें अपने गंतव्य तक नहीं जाएंगी और बीच रास्ते में ही समाप्त कर दी जाएंगी।

          दुर्ग- गोंदिया के बीच का सफर रद्द रहेगा

          गोंदिया-बल्लारशाह रूट की कई पैसेंजर ट्रेनें हिरदामाली स्टेशन तक ही चलेंगी। बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस को 5 से 26 अप्रैल तक दुर्ग स्टेशन तक ही संचालित किया जाएगा। दुर्ग और गोंदिया के बीच का सफर रद्द रहेगा। इन ट्रेनों के रद्द होने से छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, मध्यप्रदेश, बिहार और पंजाब जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने और वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील की है।

          डिस्टिनेशन से पहले समाप्त होंगी ये गाड़ियां

          • गाड़ी संख्या 68806 (गोंदिया- वड्सा) पैसेंजर 5 अप्रैल से 25 अप्रैल हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी। गोंदिया-हिरदामाली के बीच रद्द रहेगी।
          • गाड़ी संख्या 15231 ( बरौनी – गोंदिया) एक्सप्रेस 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक दुर्ग में नियंत्रित की जाएगी। दुर्ग-गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
          • गाड़ी संख्या 15232 (गोंदिया – बरौनी) एक्सप्रेस 5 अप्रैल से 26 अप्रैल दुर्ग में नियंत्रित की जाएगी। गोंदिया-दुर्ग के बीच रद्द रहेगी।
          • गाड़ी संख्या 68803 (बल्लारशाह -गोंदिया) पैसेंजर 5 अप्रैल 25 अप्रैल तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी। हिरदामाली-गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
          • गाड़ी संख्या 68804 (गोंदिया – बल्लारशाह) पैसेंजर 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी। गोंदिया-हिरदामाली के बीच रद्द रहेगी।
          • गाड़ी संख्या 68805 (चांदाफोर्ट – गोंदिया) पैसेंजर 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी। हिरदामाली-गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
          • गाड़ी संख्या 68802 (गोंदिया – बल्लारशाह) पैसेंजर 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी। गोंदिया- हिरदामाली के बीच रद्द रहेगी।

          दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन की 1052 एलएचबी कोच में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              असम के तैराकों ने राज्यपाल से की मुलाकात, 9 पदक जीतकर बने फर्स्ट रनर-अप

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026...

              सुकमा में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी

              सुकमा (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और...