वर्दी में ड्रग तस्करी करते सिपाही रंगे हाथ गिरफ्तार, पंजाब व दिल्ली से मंगाता था ड्रग्स

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राजधानी रायपुर में टिकरापारा इलाके में एक सिपाही को ड्रग तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सिपाही वर्दी की आड़ में ड्रग्स की डिलीवरी करता और पैसों की मांग करता था।

          पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर उसे पकड़ लिया है। आरोपी की कार की तलाशी में एक ग्राम हेरोइन जब्त की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी हिमांशु बर्मन (34) पिछले डेढ़ साल से आमानाका थाना में तैनात है। इससे पहले भी वह कई बार ड्रग्स से संबंधित कार्रवाई में शामिल था। टिकरापारा का एक युवक उससे ड्रग्स लेता था जिसने इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची, जिसके बाद उसी युवक के माध्यम से सिपाही को ड्रग्स का ऑर्डर दिया गया। सिपाही एक ग्राम हेरोइन लेकर टिकरापारा पहुंचा जहां पुलिस ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। पूछताछ में उसने भिलाई के कुछ तस्करों से ड्रग्स खरीदना कबूल किया है जो पंजाब से मंगवाते हैं।

          चार बार ड्रग्स सप्लाई करने की बात कबूली

          हिमांशु बर्मन मूल रूप से कुंडा कवर्धा का निवासी है और वर्ष 2013 में पुलिस में भर्ती हुआ था। पूछताछ में उसने भिलाई के कुछ तस्करों से ड्रग्स खरीदने और उन्हें नशा करने वालों तक पहुंचाने की जानकारी भी दी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, ताकि आगे की पूछताछ और जांच की जा सके।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              आधी रात जिला अस्पताल में पहुंचा भालू, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी

              बालोद (AkhandBharatHNKP.Com)। बालोद जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल परिसर में...

              रेलवे सुरंग में दिखा तेंदुआ, लोको पायलट ने बनाया वीडियो, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

              गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (AkhandBharatHNKP.Com)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत...