प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी की जीत पर तारिक रहमान को दी बधाई

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बांग्लादेश चुनाव पर बयान आया है। उन्होंने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की बंपर जीत के लिए इसके चेयरमैन तारिक रहमान को बधाई दी है।

          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

          प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि वह बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को संसदीय चुनाव में मिली निर्णायक जीत पर तारिक रहमान को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि यह विजय बांग्लादेश की जनता द्वारा उनके नेतृत्व पर जताए गए गहरे विश्वास का प्रतीक है। पीएम मोदी ने अपने संदेश में आगे कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में हमेशा खड़ा रहेगा। उन्होंने दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों को और सुदृढ़ करने तथा साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी जताई।

          प्रधानमंत्री के इस बयान को भारत-बांग्लादेश संबंधों में सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले भी पीएम मोदी ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अस्वस्थ होने पर चिंता व्यक्त की थी और उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया था। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीएनपी की ऐतिहासिक जीत पर दी गई यह बधाई दोनों देशों के रिश्तों में नई गर्माहट ला सकती है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              महावीर जयंती पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जैन धर्म के...