Sunday, February 15, 2026

कार में मिला एसडीओ का शव, जांच में जुटी पुलिस

Date:

जगदलपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। इंदिरा स्टेडियम के पास खड़ी एक कार से युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल बोधघाट थाना पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान वृन्दावन कॉलोनी निवासी शोभा राम देहारी के रूप में हुई है। वे छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन के नियानार कार्यालय में एसडीओ के पद पर पदस्थ थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ भी की।

हृदयाघात की आशंका

युवक बीती रात शराब के सेवन की हालत में किसी से फोन पर ऊंची आवाज में बात कर रहा था। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदयाघात माना जा रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Share post:

Popular

More like this
Related

नाबालिग से गैैंगरेप : दुर्ग सांसद के पूर्व पीए ने किया सरेंडर

दुर्ग-भिलाई (एजेंसी)। नाबालिग से गैंगरेप करने वाले दुर्ग सांसद...

सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अप्रैल तक

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर...