नई दिल्ली (एजेंसी)। इंडियन आर्मी की ओर से अग्रिवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। अग्निपथ स्कीम के तहत चयनित अग्निवीरों की सेवा अवधि चार वर्ष होगी। चार साल बाद 75% अग्निवीरों को सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा। जबकि 25% को स्थायी नियुक्ति दी जाएगी। अग्निवीर परीक्षा 1 से 15 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

ट्रेड्समैन पदों के लिए ट्रेड चुनना अनिवार्य
8वीं और 10वीं पास ट्रेड्समैन पदों के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के ट्रेड भरना होगा। 10वीं पास उम्मीदवार अधिकतम 9 ट्रेड चुन सकते हैं। जबकि 8वीं पास दो ट्रेड का विकल्प भर सकेंगे। यदि कोई उम्मीदवार ट्रेड नहीं भरता है तो मेरिट में आने के बावजूद उसका सिलेक्शन नहीं किया जाएगा।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
अग्निवीर जनरल ड्यूटी :
- 45% अंकों के साथ 10वीं पास। हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी।
- जिन उम्मीदवारों के पास लाइट मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस है, उन्हें ड्राइवर भर्ती में वरीयता दी जाएगी।
अग्निवीर टेक्निकल
- फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स के साथ 50% अंकों से 12वीं पास होना चाहिए। हर विषय में कम से कम 40% मार्क्स जरूरी हैं।
अग्निवीर क्लर्क/स्टोरकीपर
- किसी भी स्ट्रीम में कम से कम 60% अंकों के साथ 12वीं पास।
- हर विषय में कम से कम 50% अंक जरूरी।
- अग्निवीर क्लर्क और स्टोरकीपर भर्ती में टाइपिंग टेस्ट भी होगा।
अग्निवीर ट्रेड्समैन
- अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास के लिए 10वीं में कम से कम 33% अंक होने चाहिए।
- अग्निवीर ट्रेड्समैन आठवीं पास के लिए आठवीं में 33% अंक होने चाहिए।
महिला मिलिट्री पुलिस
- 45% अंकों के साथ 10वीं पास।
- हर विषय में 33% अंक जरूरी।
सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट
- 12वीं 50% अंकों के साथ साइंस, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और इंग्लिश में पास की हो । वहीं हर सब्जेक्ट में 40% अंक होने चाहिए।
सिपाही फार्मा
- 12वीं पास।
- डी फार्मा में न्यूनतम 55% अंक होना चाहिए।
- फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन। या बी फार्मा में न्यूनतम 50% अंक और स्टेट फार्मेसी काउंसिल में रजिस्टर्ड उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
जेसीओ धार्मिक शिक्षक
पंडित :
- हिन्दू कैंडिडेट्स शास्त्री/आचार्य संस्कृत कर्म कांड विषय में एक साल का डिप्लोमा किया हो।
RT बुद्धिस्ट :
- किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री।
RT मौलवी :
- किसी भी स्ट्रीम से बैचलर डिग्री, आलिम ऐरेबिका, अदीब ए माहिर/उर्दू माहिर उर्दू ।
आरटी पादरी:
- आरटी ग्रंथी के लिए भी बैचलर डिग्री और संबंधित विषय का नॉलेज।
शारीरिक योग्यता
अग्निवीर (जीडी), (टेक्निकल), ट्रेड्समैन :
- हाइट : 170 सेमी
अग्निवीर (क्लर्क/स्टोरकीपर टेक्निकल) :
- हाइट : 162 सेमी
- पुरुषों का सीना 77 सेमी तक हो, जिसमें 5 सेमी तक फुलाव भी होना चाहिए।
एज लिमिट
- अग्निवीर जीडी/टेक्निकल/असिस्टेंट/ट्रेड्समैन : 17.5 से 22 साल
- सोल्जर टेक्निकल: 17.5 से 23 वर्ष
- सिपाही फार्मा: 19-25 वर्ष
- JCO धार्मिक टीचर: 25-24 साल। आयुसीमा की गणना 1 जुलाई 2027 के आधार पर की जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस
- फिजिकल टेस्ट
- मेडिकल एग्जाम
- मेरिट लिस्ट जारी
सैलरी
- पहले वर्ष 30 हजार रुपए सैलरी मिलेगी, जो चौथे साल तक बढ़कर 40 हजार रुपए हो जाएगी। वेतन का 30% हिस्सा सेवा निधि में जमा होगा, जिसमें सरकार भी समान राशि जोड़ेगी। चार साल बाद करीब 11.71 लाख रुपये का सेवा निधि पैकेज (ब्याज सहित) मिलेगा।
- अग्निपथ स्कीम के तहत चयनित अग्निवीरों की सेवा अवधि चार वर्ष होगी। चार साल बाद 75% अग्निवीरों को सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा। जबकि 25% को स्थायी नियुक्ति दी जाएगी। अग्निवीर परीक्षा 1 से 15 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।
ट्रेड्समैन पदों के लिए ट्रेड चुनना अनिवार्य
- 8वीं और 10वीं पास ट्रेड्समैन पदों के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के ट्रेड भरना होगा। 10वीं पास उम्मीदवार अधिकतम 9 ट्रेड चुन सकते हैं। जबकि 8वीं पास दो ट्रेड का विकल्प भर सकेंगे। यदि कोई उम्मीदवार ट्रेड नहीं भरता है तो मेरिट में आने के बावजूद उसका सिलेक्शन नहीं किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
- ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए JCO/OR/ Agniveer / Apply/ Login पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें।
- अपना फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
- फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
- इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

