कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी से 01 अपै्रल तक खुली रहेगी।
आवेदन अग्निवीर पुरूष जनरल, तकनीकी, लिपिक/स्टोरकीपर, ट्रेडमेन दसवी पास, ट्रेडमेन आठवी पास, अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) तथा स्थाई कैडर नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा के पदो के लिए जारी किया गया है। ऑनलाईन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा (CEE) 01 जून से 10 जून 2026 तक होने की संभावना है।
उम्मीदवार किसी भी स्पष्टीकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक, सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212, 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर होती है। उम्मीदवारों को दलालों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

