Sunday, February 15, 2026

जनगणना के लिए तकनीकी सहायक व एमटीएस के लिए मंगाए गए आवेदन

Date:

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। भारत की जनगणना 2027 के कार्य संपादन हेतु जिला कार्यालय कोरबा द्वारा जिले के अंतर्गत सभी तहसीलों एवं नगरीय निकायों के लिए कुल 28 तकनीकी सहायक तथा 2 एमटीएस कार्मिकों की आवश्यकता है। इन पदों पर नियुक्ति एजेंसी के माध्यम से 18 माह (जनवरी 2026 से जून 2027) की अवधि के लिए की जानी प्रस्तावित है।

जनगणना 2027

इस हेतु पंजीकृत आउटसोर्स / कंसल्टेंसी फर्म / Manpower Provider Firms से बंद लिफाफे में दर आमंत्रित की जाती हैं। इच्छुक फर्म अपनी निविदा दिनांक 20.02.2026 अपरान्ह 3:00 बजे तक कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त निविदाओं को उसी दिन सायं 4:00 बजे खोला जाएगा। निविदा की शर्तें, निविदा प्रारूप एवं अन्य विस्तृत जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.korba.gov.in तथा कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है।

1 मार्च 2027 होगी रेफरेंस डेट

जनगणना 2027 की टाइमलाइन पहले की जनगणनाओं की तरह ही रखी गई है। पूरे देश के लिए 1 मार्च 2027 की रात 12 बजे को रेफरेंस डेट माना जाएगा। हालांकि, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फीले इलाकों में आबादी की गिनती सितंबर 2026 में होगी। इन क्षेत्रों के लिए 1 अक्टूबर 2026 को रेफरेंस डेट तय की गई है।

दो चरणों में होगी जनगणना

जनगणना 2027 की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। इसकी शुरुआत साल 2026 में घरों की लिस्टिंग और आवास से जुड़ा डेटा जुटाने से होगी। पहले चरण में आवास गणना होगी, जबकि दूसरे चरण में देश की आबादी की गिनती की जाएगी।

पहला फेज 2026 में, दूसरा 2027 में

सरकार के मुताबिक पहला चरण अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच करीब 30 दिनों में पूरा किया जाएगा। इसकी टाइमलाइन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा तय की जाएगी। दूसरा चरण, जिसमें आबादी की गिनती होगी, फरवरी 2027 में किया जाएगा।

Share post:

Popular

More like this
Related

नाबालिग से गैैंगरेप : दुर्ग सांसद के पूर्व पीए ने किया सरेंडर

दुर्ग-भिलाई (एजेंसी)। नाबालिग से गैंगरेप करने वाले दुर्ग सांसद...

सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अप्रैल तक

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर...