भीषण सड़क हादसा: 201 कोबरा बटालियन के 4 जवानों की मौत, 1 घायल

      Date:

          धमतरी (AkhandBharatHNKP.Com)। धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र में ग्राम खपरी बाईपास के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 201 कोबरा बटालियन के चार जवानों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, एक जवान गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

          भीषण सड़क हादसासूचना मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल जवानों को इलाज के लिए तथा दिवंगत जवानों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। जानकारी के अनुसार, जगदलपुर से 201 बटालियन के जवानों को लेकर जा रही डिजायर कार खपरी बाईपास पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। भिड़ंत इतनी भयंकर थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई।

          गैस कटर की मदद से निकाले गए जवान

          पुलिस और बचावकर्मियों ने गैस कटर की मदद से कार के अंदर फंसे जवानों को निकालने में कड़ी मशक्कत की। हादसे में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो जवान अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ बैठे। एक जवान को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अर्जुनी थाना पुलिस हादसे की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              इतवारी-शालीमार साप्ताहिक ट्रेन अब चलेगी नए समय पर

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ती...