दर्री जोन में बनेंगे 28 आंगनबाड़ी भवन, 3 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

      Date:

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ व महापौर संजू देवी राजपूत के अध्यक्षता में नगर पालिक निगम कोरबा ने दर्री जोन के विभिन्न वार्डों में 3 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि नगर निगम द्वारा दर्री जोन के 28 वार्डों में 28 नए आंगनबाड़ी भवन बनाये जाएंगे। इन भवनों में बच्चों को पढ़ाई, खेलकूद और पोषक आहार जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। इसके अलावा, नवनिर्मित सामुदायिक भवन और बस स्टॉप को जनता की सेवा में समर्पित किया गया। वार्ड क्र. 59 में नवधा पंडाल के पास बाउंड्रीवाल, मंच निर्माण और सामुदायिक भवन की मरम्मत का भी भूमिपूजन किया गया।

           मंत्री लखनलाल देवांगन

          नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, 28 आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण 2 करोड़ 64 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। बाउंड्रीवाल, मंच निर्माण और सामुदायिक भवन मरम्मत में 15 लाख रुपए, बस स्टॉप निर्माण में 9 लाख रुपए और वार्ड क्र. 58 के सामुदायिक भवन निर्माण में 10 लाख रुपए का निवेश किया गया है। भूमिपूजन और लोकार्पण के दौरान उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त शासन सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास कार्यों के साथ-साथ गांव, गरीब, महिला, किसान और युवाओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं को भी तेजी से लागू किया जा रहा है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि कोरबा के विकास में कोई रुकावट नहीं आने दी जाएगी। कार्यक्रम में निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, कल्याणी यादव, जनक सिंह राजपूत, फिरतराम साहू, सरोज शांडिल्य सहित अन्य गणमान्य नागरिक और जनता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

           मंत्री लखनलाल देवांगन

          महापौर संजुदेवी राजपूत ने कहा कि छत्तीसगढ़ को संवारना और विकसित राज्यों के समकक्ष लाना सभी का साझा उत्तरदायित्व है। उन्होंने उद्योग मंत्री देवांगन और नगर निगम प्रशासन के मार्गदर्शन की सराहना की और कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में कोरबा का विकास तेजी से हो रहा है। महापौर ने नागरिकों से अपील की कि वे नए निर्माण कार्यों का उपयोग करें और अपने क्षेत्र की सुविधाओं का लाभ उठाएं। इस विकास पहल से न केवल बच्चों को बेहतर शिक्षा और पोषण की सुविधा मिलेगी, बल्कि सामुदायिक भवन और बस स्टॉप जैसी सुविधाएं नागरिकों के लिए दैनिक जीवन को आसान बनाएंगी। विशेषज्ञों के अनुसार, यह कदम नगर निगम की योजनाओं को और प्रभावशाली बनाता है और दर्री जोन के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

          जनता की मांग के अनुरूप विकास हमारी प्राथमिकता : लखनलाल देवांगन

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              UPSSSC ने 722 भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी

              नई दिल्ली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

              करेंसी नोट प्रेस की 3 यूनिट में 534 वैकेंसी, 20 अप्रैल से करें अप्लाई

              नई दिल्ली (एजेंसी)। सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ...