स्व. केशव लाल मेहता की स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता अच्छी परंपरा : महापौर

      Date:

      • स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का हुआ भव्य शुभारंभ

      • पहले मैच में एसईसीएल कोरबा एरिया को सीएसपीडीसीएल कोरबा की टीम ने 20 रनों से दी मात

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)।  डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन आडिटोरियम घंटाघर में सोमवार को दूधिया रोशनी और दर्शकों से खचाखच भरे मैदान के बीच प्रेस क्लब कोरबा द्वारा आयोजित स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष 2026 का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिक निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर वार्ड पार्षद पंकज देवांगन उपस्थित थे।

          स्व. केशवलाल मेहताकार्यक्रम के दौरान महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करने के बाद बल्लेबाजी कर प्रतियोगिता शुरू की। शुभारंभ के साथ पहला मैच एसईसीएल कोरबा एरिया और सीएसपीडीसीएल कोरबा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर एसईसीएल कोरबा की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसपीडीसीएल कोरबा की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। टीम के ओपनर बल्लेबाज हेमंत साहू ने 35 गेंद में शानदार 67 रनों की पारी खेली। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसईसीएल कोरबा एरिया की टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही। एसईसीएल की टीम निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट खोकर 128 रन ही बना सकी। इस तरह सीएसपीडीसीएल कोरबा की टीम ने 20 रनों से मुकाबला जीत लिया। सीएसपीडीसीएल कोरबा के ओपनर बल्लेबाज हेमंत साहू को उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ मैच का पुरस्कार अतिथियों ने प्रदान किया।

          स्व. केशवलाल मेहता

          इस मौके पर मुख्य अतिथि श्रीमती राजपूत ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाले किसी व्यक्ति को इस प्रकार से श्रद्धांजलि देना एक महत्वपूर्ण बात है। प्रेस के लोग मिलजुलकर इस आयोजन को सफल बनाते हैं। ओपन थियेटर घंटाघर में कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्व केएल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता जिले में स्थित सभी औद्योगिक उपक्रमों की टीम के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब के माध्यम से अपने पत्रकारिता की क्षेत्र के अलावा अनेक आयोजन किए जाते हैं, हमारे वरिष्ठ पत्रकार स्व. केशव लाल मेहता की स्मृति में प्रतिवर्ष क्रिकेट का प्रतियोगिता किया जाता है जो एक अच्छी परंपरा है।

          निश्चित तौर पर स्व. मेहता हमारे वरिष्ठ पत्रकार एवं शहर के नागरिक थे जो आज हमारे बीच नहीं है, हर साल उनके स्मृति में कार्यक्रम के आयोजन से उनके स्मरण का मौका और उनके बताए गए मार्गो पर चलने की प्रेरणा मिलती है कि उन्होंने कैसे काम किया। वैसे भी खेल के माध्यम से आपसी भाईचारा-प्रेम बढ़ता है। आयोजन के लिए कोरबा प्रेस क्लब बधाई के पात्र हैं। नगर पालिक निगम सभापति श्री ठाकुर ने भी प्रेस क्लब को कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए बधाई दी। इस अवसर पर प्रेस क्लब कोरबा के पदाधिकारी गण व कार्यकारिणी सदस्य, सदस्यगण और बड़ी संख्या में पत्रकारबंधु उपस्थित रहे।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              दर्री-जमनीपाली ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, राजेन्द्र तिवारी बने अध्यक्ष

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दर्री-जमनीपाली ने नई कार्यकारिणी की...

              छत्तीसगढ़ में नया धर्म स्वातंत्र्य कानून लागू, धर्मांतरण पर होगी उम्रकैद की सजा

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य से संबंधित नया कानून...