Thursday, February 19, 2026

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में 650 पदों पर भर्ती

Date:

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में असिस्टेंट के 650 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 11 अप्रैल 2026 को होगी। वहीं मेन्स परीक्षा 30 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

  • किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री।
  • एससी/एसटी/ दिव्यांगों के लिए न्यूनतम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री। साथ ही कंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसिंग की जानकारी होनी चाहिए।
  • पूर्व सैनिकि भी आवेदन कर सकते हैं। वे किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट हों या सशस्त्र बलों की मैट्रिक परीक्षा पास कर चुके हों। साथ ही 15 साल की रक्षा सेवा पूरी की हो।
  • राज्यों के लिए अप्लाई करने वालों को वहां की लोकल भाषा आनी चाहिए।

एज लिमिट

  • न्यूनतम : 20 साल
  • अधिकतम : 28 साल
  • एससी/एसटी : 5 साल की छूट
  • ओबीसी : 3 साल की छूट
  • जनरल/ईडब्ल्यूएस विकलांग : 10 साल की छूट
  • ओबीसी विकलांग : 13 साल की छूट
  • एससी-एसटी विकलांग : 15 साल की छूट

फीस

  • जनरल/ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस: 450
  • एससी/ एसटी/ दिव्यांग: 50
  • स्टाफ: नि:शुल्क

सैलरी

  • 29,000 – 74,590 रुपए प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस

  • प्रीलिमिनरी एग्जाम
  • मेन्स एग्जाम
  • लैंग्वेज टेस्ट (LPT)

एग्जाम पैटर्न

प्रीलिमिनरी एग्जाम (ऑब्जेक्टिव)

सब्जेक्टक्वेश्चन नंबरमार्क्सड्यूरेशन
इंग्लिश लैंग्वेज303020 मिनट
न्यूमेरिकल एबिलिटी353520 मिनट
रीजनिंग एबिलिटी353520 मिनट
कुल10010060 मिनट

मेन परीक्षा (ऑब्जेक्टिव)

सब्जेक्टक्वेश्चन नंबरमार्क्सड्यूरेशन
रीजनिंग404030 मिनट
अंग्रेजी भाषा404030 मिनट
न्यूमेरिकल एबिलिटी404030 मिनट
सामान्य ज्ञान404020 मिनट
कंप्यूटर ज्ञान404020 मिनट
कुल200200135 मिनट

ऐसे करें आवेदन

  • ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
  • RBI Assistant Recruitment 2023 पर क्लिक करें।
  • अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। सभी डिटेल्स पढ़ें।
  • जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे सबमिट करें।
  • इसका एक प्रिंट आउट निकाल कर रखें।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में ऑफिसर के 21 पदों पर निकली भर्ती

Share post:

Popular

More like this
Related

जनगणना 2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : मुख्यमंत्री

सीएम ने राष्ट्रीय दायित्व को पूरी गंभीरता, सटीकता...

छत्तीसगढ़ प्रशासनिक महकमे में बड़ा बदलाव, 7 राप्रसे अधिकारी बने आईएएस

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ प्रशासनिक ढांचे में अहम परिवर्तन हुआ...