Wednesday, February 18, 2026

पीएम सूर्यघर योजना में हितग्राहियों को जोड़ते हुए सोलर पैनल स्थापना में लाएं तेजी : कलेक्टर दुदावत

Date:

  • चावल उत्सव हेतु सभी उचित मूल्य दुकानों में समयपूर्व खाद्यान्न भंडारण व पारदर्शी वितरण सुनिश्चित कराने किया निर्देशित

  • स्वास्थ्य शिविर में आयुष्मान, व्यवंदन कार्ड और आभा आईडी निर्माण में शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक हर हाल में पहुंचे। उन्होंने विभागीय समन्वय के साथ लक्षित उपलब्धियां हासिल करने पर जोर दिया।

कलेक्टर कुणाल दुदावतकलेक्टर ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले में सोलर पैनल स्थापना की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए। अधिकारियों को वेंडर्स की नियमित बैठक लेने, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें योजना से जोडऩे तथा स्वीकृत प्रकरणों में शीघ्र स्थापना सुनिश्चित करने को कहा। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से आयोजित शिविरों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने आयुष्मान भारत योजना, वंदन कार्ड और आभा आईडी निर्माण में छूटे हितग्राहियों का शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सिकलसेल, डायबिटीज, हाइपरटेंशन और अन्य गैर-संचारी रोगों की 100 प्रतिशत जांच पर बल दिया। शहरी क्षेत्रों में पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण वितरण में तेजी लाने के लिए बैंकर्स की नियमित बैठक आयोजित करने और लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया। बंद हो चुकी योजनाओं के बैंक खातों को समय पर बंद करने के भी निर्देश दिए गए।
इस दौरान निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, वनमण्डहलाधिकारी कोरबा श्रीमती प्रेमलता यादव, कटघोरा एसडीएम तन्मय खन्ना, सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल सहित सभी एसडीएम, नगरीय निकाय सीएमओ एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कृषि चौपाल को बनाएं परिणाममुखी

ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित कृषि चौपालों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने किसानों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने, फार्मर आईडी और एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन बढ़ाने, पीएम किसान सम्मान निधि, केसीसी निर्माण और मृदा स्वास्थ्य परीक्षण जैसे कार्य प्राथमिकता से करने को कहा। खरीफ, दलहन, तिलहन, पाम ऑयल व बागवानी फसलों पर तकनीकी मार्गदर्शन देने और अधिक से अधिक किसानों को एफपीओ से जोडऩे के निर्देश भी दिए।

20 फरवरी को चावल उत्सव की तैयारी

कलेक्टर ने 20 फरवरी को प्रस्तावित चावल उत्सव की तैयारियां समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए। सभी उचित मूल्य दुकानों में पर्याप्त खाद्यान्न भंडारण और पारदर्शी वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रत्येक पंचायत के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त कर सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए। अनियमितता मिलने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई और शासकीय राशि की वसूली के आदेश भी दिए गए।

अपार आईडी और सीएम घोषणाओं की समीक्षा

शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि जन्म प्रमाण पत्र व आधार अपडेट संबंधी समस्याओं के कारण अपार आईडी से वंचित बच्चों की पहचान कर दस्तावेजी कमी दूर की जाए। साथ ही मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत प्राप्त आवेदनों का त्वरित परीक्षण कर शासन को अनुशंसा भेजने और लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया।

कृषक समृद्धि सूचकांकों में बढ़ोत्तरी के लिए सभी विभाग मिशन मोड में करें कार्य : कलेक्टर

Share post:

Popular

More like this
Related

जनगणना 2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : मुख्यमंत्री

सीएम ने राष्ट्रीय दायित्व को पूरी गंभीरता, सटीकता...

छत्तीसगढ़ प्रशासनिक महकमे में बड़ा बदलाव, 7 राप्रसे अधिकारी बने आईएएस

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ प्रशासनिक ढांचे में अहम परिवर्तन हुआ...