महापौर ने यूपीएससी उत्तीर्ण राज पटेल को किया सम्मानित, 1 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

      Date:

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर संजुदेवी राजपूत ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की मुख्य लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मानसनगर निवासी राज पटेल का सम्मान किया और उन्हें 1 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि महापौर सम्मान निधि से प्रदान की। महापौर ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।

          राज पटेल वार्ड क्र. 19 मानसनगर कोरबा के निवासी हैं। उन्होंने 22 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित संघ लोक सेवा आयोग की कठिन मुख्य परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। वे निगम क्षेत्र के पहले ऐसे युवा हैं जिन्होंने यह चुनौतीपूर्ण परीक्षा पास कर कोरबा का नाम रोशन किया। मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित महापौर के कक्ष में आयोजित इस सम्मान समारोह में राज पटेल की माता श्रीमती शकुंतला पटेल, परिजन, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, महापौर के निजी सहायक सचिन तिवारी, संजय झा और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। महापौर ने इस अवसर पर राज पटेल की उपलब्धि को कोरबा के लिए गौरव बताया और उनके माता-पिता व परिवार को बधाई दी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              दैनिक वेतनभोगियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त, 4 माह में निर्णय के निर्देश

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण...

              33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र का मंत्री देवांगन ने किया लोकार्पण

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम...