सरकारी स्कूल में घुसे असामाजिक तत्व, तंत्र-मंत्र के बाद लगाई आग

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के केलाबाड़ी स्थित एक सरकारी प्राथमिक व मिडिल स्कूल में असामाजिक तत्वों ने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधियां करते हुए जमकर तोडफ़ोड़ की। बदमाशों ने स्कूल परिसर में घुसकर टेबल-कुर्सियों और जरूरी दस्तावेजों को आग के हवाले कर दिया, साथ ही लाइट, पंखे और बिजली बोर्ड भी तोड़ डाले।

          तंत्र-मंत्र

          बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले भी क्लासरूम के बाहर चुनरी, माला और गोबर-मिट्टी से तंत्र-मंत्र जैसे निशान बनाए गए थे। यहां तक कि कक्षाओं के अंदर भी ऐसे चिन्ह पाए गए थे। शिक्षकों ने पहले ही पुलिस में शिकायत की थी बावजूद इसके घटनाएं रूकी नहीं। इससे पहले भिलाई के बोरसी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में भी प्राचार्य कक्ष के सामने तंत्र-मंत्र कर कोयल की बलि देने का मामला सामने आया था। केलाबाड़ी परिसर में पहली से आठवीं तक की कक्षाएं संचालित होती हैं। लगातार हो रही घटनाओं से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छोटे बच्चों में डर का माहौल है और शिक्षक भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

          बाउंड्री तोड़कर घुसते हैं बदमाश

          शिक्षकों के अनुसार, असामाजिक तत्व स्कूल की बाउंड्री तोड़कर अंदर प्रवेश करते हैं। कई बार क्लासरूम के ताले तोड़कर फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया गया है। एक कक्षा की टेबल-कुर्सियां पूरी तरह जला दी गईं। स्कूल प्रबंधन ने कई बार पुलिस और जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की, लेकिन हालात में सुधार नहीं हुआ। अब शिक्षकों ने पद्मनाभपुर थाना में दोबारा शिकायत दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने शिक्षकों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के मुताबिक, आरोपियों की पहचान कर जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              आधी रात जिला अस्पताल में पहुंचा भालू, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी

              बालोद (AkhandBharatHNKP.Com)। बालोद जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल परिसर में...

              रेलवे सुरंग में दिखा तेंदुआ, लोको पायलट ने बनाया वीडियो, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

              गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (AkhandBharatHNKP.Com)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत...