स्व. केशल लाल मेहता क्रिकेट प्रतियोगिता : मैदान में उतारने वाला हर एक खिलाड़ी विजेता: डॉ. सहारे

      Date:

      • तीसरे दिन एसपी इलेवन ने मेडिकल कॉलेज को 32 रन से दी शिकस्त

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिवस एसपी इलेवन व मेडिकल कॉलेज की टीम के बीच मैच खेला गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. केके सहारे रहे। विशिष्ट अतिथियों में मेडिकल कॉलेज के सीएस डॉ. गोपाल कंवर, अस्पताल अधीक्षक डॉ रविकांत जाटवर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी की उपस्थिति रही।

          स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता

          कार्यक्रम के दौरान डॉ सहारे ने खिलाडिय़ों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में हार जीत तो होती है, लेकिन असली विजेता वही है जो मैदान पर उतरता है। मैदान में उतरने वाला हर एक खिलाड़ी विजेता होता है। उन्होंने प्रेस क्लब के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय केशव लाल मेहता कि स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता एक अनूठी पहल है। साथ ही विशिष्ट अतिथियों ने कहा कि कोरबा प्रेस क्लब 22वें वर्ष यह आयोजन कर रहा है। आयोजन के लिए प्रेस क्लब परिवार बधाई का पात्र है।

          स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता

          पहले बल्लेबाजी करते हुए एसपी इलेवन की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेडिकल कॉलेज की टीम निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 81 रन ही बना सकी। इस तरह एसपी इलेवन की टीम ने 32 रन से मुकाबला जीत लिया। एसपी इलेवन की ओर से घातक गेंदबाजी करने वाले इरफान खान (7 रन देकर 3 विकेट) को मेन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रेस क्लब कोरबा के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, प्रेस क्लब सदस्य, पत्रकारबंधु, सहित गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

          स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता : दूसरे दिन रोमांचक मुकाबल में कलेक्टर इलेवन व शिक्षा विभाग विजयी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related