अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का दावा: भारत-पाक युद्ध रोकने में मेरी अहम भूमिका

      Date:

          वॉशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वॉशिंगटन में आयोजित बोर्ड ऑफ पीस कार्यक्रम में दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष को रोकने में अहम भूमिका निभाई। ट्रम्प के अनुसार उन्होंने दोनों देशों पर 200% टैरिफ लगाने की चेतावनी दी, जिससे दोनों पक्ष झगड़ा रोकने के लिए राजी हो गए।

          अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

          ट्रम्प ने बताया कि उस समय भारत और पाकिस्तान के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण थे, लड़ाई तेज़ हो गई थी और विमान गिराए जा रहे थे। उन्होंने कहा मैंने दोनों नेताओं नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ को फोन किया। मैं पीएम मोदी को अच्छी तरह जानता हूं। मैंने साफ कह दिया कि अगर झगड़ा बंद नहीं किया गया तो कोई व्यापार समझौता नहीं होगा। ट्रम्प के अनुसार दोनों देशों ने शुरू में लड़ने की इच्छा जताई, लेकिन आर्थिक नुकसान और पैसों का मामला सामने आने पर वे मान गए। ट्रम्प ने दावा किया कि इस दौरान कुल 11 महंगे फाइटर जेट्स गिराए गए, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि ये जेट्स किस देश के थे।

          बैठक के दौरान ट्रम्प ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उनके चीफ ऑफ स्टाफ के सामने माना कि ट्रम्प ने युद्ध रोककर लगभग 2.5 करोड़ लोगों की जान बचाई। इस दौरान ट्रम्प ने शरीफ से खड़े होने के लिए कहा, जिसे वे पूरा करते नजर आए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शरीफ ने ट्रम्प को दक्षिण एशिया का रक्षक भी बताया।

          अमेरिकी कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रम्प के ज्यादातर टैरिफ को गैर-कानूनी बताया

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              दर्री-जमनीपाली ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, राजेन्द्र तिवारी बने अध्यक्ष

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दर्री-जमनीपाली ने नई कार्यकारिणी की...

              छत्तीसगढ़ में नया धर्म स्वातंत्र्य कानून लागू, धर्मांतरण पर होगी उम्रकैद की सजा

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य से संबंधित नया कानून...