बालको अस्पताल परिसर में नई फार्मेसी का उद्घाटन, मरीजों को मिलेगी सुविधा

      Date:

          बालको मेडिकल सेंटर

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। बालको मेडिकल सेंटर ने अपने अस्पताल परिसर में नई फार्मेसी का शुभारंभ किया है। इस फार्मेसी का उद्घाटन भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार और बालको मेडिकल सेंटर की चिकित्सा निदेशक डॉ. भावना सिरोही ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अस्पताल के मुख्य चिकित्सक अधिकारी विवेक सिंहा, कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

          बालको मेडिकल सेंटर

          नई फार्मेसी का मुख्य उद्देश्य कोरबा और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को एक ही स्थान पर, उचित कीमत और समय पर आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराना है। अब मरीजों और उनके परिजनों को दवाइयों के लिए शहर के दूरदराज इलाकों में भटकने की आवश्यकता नहीं रहेगी। फार्मेसी में सामान्य उपचार से लेकर विशेष उपचार तक की आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध होंगी, जिन पर विशेष रियायत भी दी जाएगी। इससे इलाज का खर्च कम होगा और मरीजों को समय पर दवा मिल सकेगी।

          उपचार के साथ- साथ दवाइयां भी मिलेगी

          बालको के सीईओ राजेश कुमार ने कहा कि यह पहल क्षेत्र के लोगों को बेहतर, सुलभ और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब मरीज उपचार के साथ-साथ दवाइयाँ भी उसी परिसर में आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। हमारी कंपनी हमेशा सामुदायिक स्वास्थ्य विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है।

          बालको मेडिकल सेंटर में एसबीआरटी हैंड्स-ऑन कंटूरिंग वर्कशॉप का समापन

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              दर्री-जमनीपाली ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, राजेन्द्र तिवारी बने अध्यक्ष

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दर्री-जमनीपाली ने नई कार्यकारिणी की...

              छत्तीसगढ़ में नया धर्म स्वातंत्र्य कानून लागू, धर्मांतरण पर होगी उम्रकैद की सजा

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य से संबंधित नया कानून...