प्रेस क्लब कोरबा द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में खेल भावना का उत्साह
रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। प्रेस क्लब कोरबा द्वारा आयोजित स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता खेल प्रेमियों और युवाओं के उत्साह के बीच गरिमामय वातावरण में चौथे दिन भी जारी रहा। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने स्व. केशव लाल मेहता के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उन्होंने नवभारत में पत्रकारिता के क्षेत्र में हमेशा ईमानदारी, निष्पक्षता और निर्भीकता का परिचय दिया। जब हम छोटे थे, तब भी उन्हें पूरे शहर में निडर और सच्ची पत्रकारिता करते हुए देखा गया। उनका अनुभव न केवल पत्रकारिता जगत, बल्कि पूरे क्षेत्रवासियों के लिए मार्गदर्शक रहा है। यह क्रिकेट प्रतियोगिता उनके आदर्शों और कार्यशैली की जीवंत स्मृति है। प्रेस क्लब के सभी साथियों, अध्यक्ष और टीम को इस परंपरा को निरंतर जीवित रखने के लिए साधुवाद देना चाहिए। हम सभी केशव भाई मेहता जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और पत्रकारिता के क्षेत्र में आगे भी सकारात्मक योगदान देंगे।
खेल में हिस्सा लेना ही असली जीत: डॉ. राजीव सिंह
रायपुर के सह संभाग प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह आपसी जुड़ाव और अनुशासन का मजबूत माध्यम है। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में लगभग 16 टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें एक विजेता और एक उपविजेता घोषित होगी। लेकिन उनका मानना है कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेना ही सबसे बड़ी जीत है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि क्रिकेट उनके जीवन का 25 वर्षों से अहम हिस्सा रहा है और इस खेल ने अनुशासन, धैर्य और संघर्ष की भावना विकसित की है।
इनकी रही गरिमामय उपस्थिति
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, प्रेस क्लब कोरबा के अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल, संरक्षक विश्वनाथ केडिया, सचिव नागेंद्र श्रीवास, वरिष्ठ पत्रकार मनीष शर्मा, रामेश्वर ठाकुर, ई जयन, राजकुमार शाह, नीलम पड़वार, शेख असलम, जयप्रकाश टमकोरिया, रमेश यादव, शत्रुघ्न साहू, हीरा राठौर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्की नंद, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर, एमआईसी सदस्य अजय चंद्रा, प्रदीप सिंह, नीरज ठाकुर, दीपक चावड़ा, लक्ष्य चतुर्वेदी, उदय श्रीवास्तव सहित प्रेस क्लब के पदाधिकारी, जिले के वरिष्ठ पत्रकार, खिलाड़ी और शहरवासियों की बड़ी संख्या मौजूद रही।
स्व. केशल लाल मेहता क्रिकेट प्रतियोगिता : मैदान में उतारने वाला हर एक खिलाड़ी विजेता: डॉ. सहारे

