छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र 23 फरवरी से, नेता प्रतिपक्ष महंत ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। बजट सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। 22 फरवरी को कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। यह बैठक नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत की अध्यक्षता में शाम 4 बजे कांग्रेस भवन, रायपुर में होगी। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की रणनीति, सरकार को घेरने के तरीके और जनहित के मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

          नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत

          बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा, जबकि अगले दिन यानी 24 फरवरी को वित्त मंत्री वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। यह सत्र 20 मार्च तक चलेगा और कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। सत्र के दौरान प्रश्नकाल, शून्यकाल और विभिन्न विधेयकों पर चर्चा होगी।

          स्वास्थ्य व औद्योगिक विस्तार पर विशेष ध्यान

          वित्त मंत्री के अनुसार, यह बजट केवल वार्षिक आर्थिक दस्तावेज नहीं होगा, बल्कि प्रदेश के दीर्घकालिक विकास का रोडमैप भी प्रस्तुत करेगा। बजट 2026-27 में 2047 तक के विकास विजन को ध्यान में रखते हुए रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिक विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सरकार का दावा है कि बजट में दीर्घकालिक रणनीति और नई पहलों का खाका रखा जाएगा, जिससे प्रदेश की आर्थिक दिशा तय होगी।

          खेल सुविधाओं पर दिया जाएगा जोर

          सूत्रों के मुताबिक बजट में नगरीय निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों में रिंग रोड निर्माण के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जा सकता है। इसके अलावा नए खेल परिसर, इंडोर स्टेडियम और मौजूदा खेल संरचनाओं के नवीनीकरण की योजना भी शामिल हो सकती है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं के लिए खेल और कौशल विकास के अवसर बढ़ाना है।

          दो साल में प्रदेश की हालत हर क्षेत्र में खराब : नेता प्रतिपक्ष महंत

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              दर्री-जमनीपाली ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, राजेन्द्र तिवारी बने अध्यक्ष

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दर्री-जमनीपाली ने नई कार्यकारिणी की...

              छत्तीसगढ़ में नया धर्म स्वातंत्र्य कानून लागू, धर्मांतरण पर होगी उम्रकैद की सजा

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य से संबंधित नया कानून...