अदाणी फाउंडेशन के कम्युनिटी फर्स्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में कनकी बना चैंपियन

      Date:

      • फाइनल में पताड़ी को हराया, वैभव पटेल मैन ऑफ द मैच व कल्याण सूर्यवंशी मैन ऑफ द सीरीज घोषित

      • 24 गांवों की टीमों के बीच हुआ मुकाबला, उमड़ा जनसैलाब

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। अदाणी फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कम्युनिटी फर्स्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। कोरबा पॉवर लिमिटेड के सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत 7 से 15 फरवरी तक चले इस सप्ताहभर के आयोजन में आसपास के 24 गांवों की टीमों ने भाग लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खेल मैदान में उत्साह और दर्शकों का जनसैलाब उमड़ता रहा।

          अदाणी फाउंडेशन

          फाइनल मुकाबला कनकी और पताड़ी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पताड़ी ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, लेकिन कनकी के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। निर्धारित 12 ओवरों में पताड़ी की टीम 52 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कनकी की टीम ने संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम ने 6 ओवर 4 गेंद में 3 विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। कनकी की ओर से वैभव कुमार पटेल ने निर्णायक पारी खेली और उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। वहीं रिशदी के कल्याण सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब मिला। रिशदी के बल्लू साहू को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।

          अदाणी फाउंडेशनटूर्नामेंट के भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुष्मिता कमलेश अनंत उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पताड़ी के सरपंच प्रधान सिंह ठाकुर ने की। कोरबा पॉवर लिमिटेड के महाप्रबंधक सीएचपी अखिलेश सिंह, उप महाप्रबंधक भू-विभाग विकास ठाकुर, अरुण प्रसाद तथा अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधि ताजेन्द्र बंजारे और पवन महतो सहित कई जनप्रतिनिधि व पंचायत पदाधिकारी समारोह में मौजूद रहे।

          अतिथियों ने खिलाडिय़ों का किया उत्साहवर्धन

          अतिथियों ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए ग्रामीण अंचल में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। विजेता टीम कनकी को ट्रॉफी, मेडल, खेल किट और स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए। उपविजेता पताड़ी और तृतीय स्थान प्राप्त रिशदी की टीमों को भी ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में सहयोग देने वाले सदस्यों को भी स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा। अदाणी फाउंडेशन के कम्युनिटी फर्स्ट दृष्टिकोण के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना विकास के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में यह पहल ग्रामीण युवाओं के लिए प्रेरणादायक साबित हुई।

          अदाणी फाउंडेशन की कम्युनिटी फर्स्ट पहल से शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा को मिली नई मजबूती

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              जय माँ गुरु : तो उसका पूर्ण क्षय होता है

              जय माँ गुरुजो व्यक्ति आश्रम के लिये शारीरिक, आर्थिक,...