Sunday, February 22, 2026

औघड़ की मड़ई जिगना में नि:शुल्क नेत्र शिविर, 240 मरीजों को मिला लाभ

Date:

  • होली के बाद 10 मार्च को अगले शिविर का आयोजन

रायगढ़ (AkhandBharatHNKP.Com)। अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र, औघड़ की मड़ई जिगना में शुक्रवार को आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में 240 मरीजों ने नेत्र परीक्षण का लाभ उठाया। शिविर का आयोजन अघोर गुरू पीठ ट्रस्ट बनोरा के मार्गदर्शन में किया गया।

जिगनाशिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप शर्मा द्वारा मरीजों की जांच की गई। साथ ही 192 मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच डॉ. आर.के. मौर्य ने की। जांच के उपरांत 170 मरीजों को नि:शुल्क चश्मा वितरित किया गया, जबकि 74 मरीजों को नेत्र संबंधी दवाइयां और ड्रॉप्स प्रदान किए गए। जांच के दौरान 17 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए, जिन्हें विशेषज्ञों द्वारा आवश्यक परामर्श और आगे के उपचार की सलाह दी गई। वहीं 76 मरीजों के चश्मे का नंबर प्रधान कार्यालय ब्रह्मनिष्ठालय बनोरा भेजा गया है, जहां चश्मे तैयार किए जाएंगे। इनका वितरण आगामी शिविर में किया जाएगा।

जिगना

ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न शाखाओं में पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के मार्गदर्शन में शिक्षा और चिकित्सा जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की समुचित व्यवस्था की जाती है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत लोगों को निरंतर लाभ मिल रहा है। आयोजकों ने बताया कि होली के पश्चात 10 मार्च को अगले नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीज लाभान्वित हो सकें।

जिगना में अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केंद्र में 186 मरीजों का नि:शुल्क नेत्र परीक्षण

Share post:

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिन...