कल होगी सीजीपीएससी की परीक्षा, 238 पदों पर भर्ती, सुबह 8 बजे तक पहुंचें परीक्षा केंद्र

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी यानी कल आयोजित की जाएगी। आयोग ने अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए हैं। पहली पाली के लिए सुबह 8:00 बजे तक तथा दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:00 बजे तक केंद्र पहुंचना अनिवार्य है।

          सीजीपीएससी
          फाइल फोटो

          आयोग के अनुसार पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी, जिसमें जनरल स्टडीज का पेपर लिया जाएगा। दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें एप्टीट्यूड टेस्ट होगा। पहली पाली के लिए सुबह 9:45 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 2:45 बजे मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले गेट पूरी तरह सील कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से राज्य की विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं में कुल 238 पद भरे जाएंगे। इनमें सर्वाधिक 51 पद नायब तहसीलदार (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग), 29 पद मुख्य नगर पालिका अधिकारी (कक्षा ‘ग) तथा 28 पद राज्य पुलिस सेवा (उप पुलिस अधीक्षक) के लिए निर्धारित हैं।

          ड्रेस कोड के सख्त निर्देश

          • आयोग ने परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विशेष ड्रेस कोड जारी किया है:-
          • केवल हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर ही प्रवेश मिलेगा।
          • काला, गहरा नीला, हरा, जामुनी, मैरून, बैंगनी और गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े प्रतिबंधित हैं।
          • कार्गो और डिजाइनर कपड़े पहनने की अनुमति नहीं है।
          • सामान्य जींस और साधारण पैंट मान्य हैं।
          • जूते, मोटे सोल या हाई हील वाले फुटवियर प्रतिबंधित हैं। केवल पतले सोल वाली चप्पल/स्लीपर की अनुमति है।

          महिला अभ्यर्थियों के लिए निर्देश

          • सलवार-कुर्ती (आधी बांह) व दुपट्टा मान्य।
          • साड़ी के साथ आधी बांह का ब्लाउज अनिवार्य।
          • विवाहित महिला केवल एक नोज पिन और मंगलसूत्र पहन सकती हैं।
          • कान में किसी भी प्रकार का आभूषण प्रतिबंधित है (धार्मिक आवश्यक प्रतीक को छोड़कर)।

          बिना वैध आईडी नहीं मिलेगा प्रवेश

          अभ्यर्थियों को मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड या ई-आधार में से कोई एक दस्तावेज मान्य होगा। यदि प्रवेश पत्र और पहचान पत्र में नाम या सरनेम में अंतर हो, तो नाम परिवर्तन संबंधी मूल शपथ पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे सभी निर्देशों का पालन करते हुए समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              दर्री-जमनीपाली ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, राजेन्द्र तिवारी बने अध्यक्ष

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दर्री-जमनीपाली ने नई कार्यकारिणी की...

              छत्तीसगढ़ में नया धर्म स्वातंत्र्य कानून लागू, धर्मांतरण पर होगी उम्रकैद की सजा

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य से संबंधित नया कानून...