बिलासपुर में फिर सराफा कारोबारी से लूट, नकाबपोश बाइकर्स 50 लाख का बैग छीनकर फरार

      Date:

          बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। बिलासपुर में फिर सराफा कारोबारी से बड़ी लूट का मामला सामने आया है, जिसमें बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने शुक्रवार की देर शाम 50 लाख रुपए के सोने, चांदी और कैश से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। यह शहर में तीन दिन में दूसरी बड़ी सराफा लूट है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया गया कि तीन दिन पहले ही बदमाश सरकंडा के राजकिशोर नगर में एक सराफा व्यापारी से 3.35 करोड़ रुपये का सोना और कैश लूटकर भाग गए थे। उन बदमाशों का उत्तर प्रदेश में शॉर्ट एनकाउंटर भी हुआ था।

          जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा निवासी विनय सोनी खम्हरिया बस स्टैंड के पास रमेश ज्वेलर्स चलाते हैं। शुक्रवार की शाम लगभग 7 बजे, दुकान बंद करने के दौरान व्यापारी ने कैश और सोने-चांदी के जेवर तीन अलग-अलग बैग में रखे। जैसे ही शटर गिराकर ताला लगाने के लिए नीचे झुका, सीपत की तरफ से तीन नकाबपोश युवक बाइक पर सवार होकर आए। एक युवक तेजी से दुकान की ओर दौड़ा और बैग उठाकर बाइक पर बैठ गया। उसके दो साथी बाइक स्टार्ट कर चुके थे और तीनों कुछ ही सेकंड में फरार हो गए। व्यापारी ने तुरंत शोर मचाकर पुलिस को घटना की सूचना दी।

          सराफा कारोबारियों में हड़कंप

          मौके पर सीपत टीआई राजेश मिश्रा, एडिशनल एसपी सिटी पंकज पटेल, एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसीसीयू की टीम पहुंची। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी की और सीसीटीवी फुटेज तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर लुटेरों की पहचान में जुट गई है। एडिशनल एसपी मधुलिका सिंह ने कहा कि सभी संभावित रूटों पर टीम तैनात की गई है और आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे। यह घटना तीन दिन में शहर में दूसरी बड़ी लूट होने के कारण सराफा कारोबारियों और नागरिकों में हड़कंप मचा गया है।

          पिस्टल तानकर सराफा कारोबारी पर हथौड़े से हमला, 3.35 करोड़ का सोना और नकदी लेकर फरार

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              एनटीपीसी में ठेका मजदूरों की हड़ताल, काम ठप

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। एनटीपीसी प्लांट में ठेका मजदूरों ने बुधवार...