क्रिएटिव कार्नर के आर्टिस्टों को महापौर ने किया सम्मानित

      Date:

      • आयुक्त एवं सभापति की विशेष उपस्थिति में निगम कार्यालय में सम्पन्न हुआ सम्मान समारोह

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। नगर पालिक निगम कोरबा के सिटी ब्यूटीफिकेशन अंतर्गत संचालित क्रिएटिव कार्नर के आर्टिस्टो, कलाकारों को महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय एवं सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने सम्मानित किया। महापौर ने आर्टिस्टों का सम्मान करते हुए सिटी ब्यूटीफिकेशन में उनकी सहभागिता की सराहना की तथा कोरबा को सुंदर बनाने की दिशा में उनके निरंतर सहयोग का आग्रह किया।

          महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत

          बता दें कि महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में ऊर्जाधानी कोरबा शहर के सौदंर्यीकरण को मूर्तरूप देने की दिशा में नगर पालिक निगम कोरबा व आर्टिस्ट गु्रप आफ कोरबा की संयुक्त पहल पर दिसम्बर 2025 में क्रिएटिव कार्नर अभियान का शुभारंभ किया गया था। सुभाष चौक से कोसाबाड़ी की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग की दीवाल पर महापौर श्रीमती राजपूत व आयुक्त ने ब्रश उठाकर पेंटिंग की थी तथा क्रिएटिव कार्नर की शुरूआत हुई थी। निगम के सहयोग से आर्टिस्ट गु्रप आफ कोरबा के कलाकारों, आर्टिस्टों ने अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए थीम आधारित चित्रकारी व पेंटिंग कर स्थल को सजाया संवारा था। निगम व आर्टिस्ट गु्रप के संयुक्त सहयोग से क्रिएटिव कार्नर अभियान के तहत आगे भी शहर सौदंर्यीकरण पर कार्य करते हुए शहर के मुख्य मार्गो, सपर्क सड़कों, चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं उपेक्षित पड़े स्थानों पर थीम आधारित पेंटिंग, चित्रकारी किए जाने का यह अभियान सतत रूप से जारी रहेगा। साकेत भवन में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने आयुक्त आशुतोष पाण्डेय व सभापति नूतन सिंह ठाकुर की विशेष उपस्थिति में आर्टिस्टों को सम्मानित किया। इस मौके पर वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवंागन व मुकुंद सिंह कंवर सहित निगम के अधिकारीगण व आर्टिस्टगण उपस्थित थे।

          प्रतिभा सम्पन्न है कोरबा के आर्टिस्ट

          महापौर श्रीमती राजपूत ने कहा कि निश्चित रूप से आप सब प्रतिभा सम्पन्न आर्टिस्ट हैं। आपको निगम से एक प्लेटफार्म मिला और आपने अपनी कला प्रतिभा के दम पर स्थल को सुंदरता प्रदान की, शहर सौदंर्यीकरण में अपना योगदान दिया जिसके लिए मैं आप सबको बधाई देती हूॅं तथा कामना करती हूॅं कि निगम ही नहीं राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर भी आपकी कला को सम्मान मिले।

          आर्टिस्टों का प्लेटफार्म है क्रिएटिव कार्नर

          आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने कहा कि क्रिएटिव कार्नर आर्टिस्टों का प्लेटफार्म है जो उन्हे अपनी प्रतिभा प्रदर्शन हेतु मंच प्रदान करता है। क्रिएटिव कार्नर भी हमारी एक उपलब्धि है, किन्तु यहॉं यह कहना उचित होगा कि उपलब्धि का कोई पैमाना नहीं होता। छोटे से छोटे प्रयासों से हम कुछ बड़ा करने का कार्य करें। हमारे छोटे-छोटे प्रयासों से शहर सुंदर बनें, कोरबा को स्वच्छ सुंदर शहर बनाने के लिए सबका सहयोग प्राप्त करें। यह भी एक उपलब्धि है। उन्होने कहा कि क्रिएटिव कार्नर मिशन के तहत आगे भी निरंतर गतिविधियॉं जारी रहेंगी तथा इसे और अधिक सुनियोजित ढंग़ से संचालित किया जाएगा।

          आर्टिस्टों का कार्य सराहनीय

          सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि आप आर्टिस्टों ने जो कार्य किया है, उसका अवलोकन मेरे द्वारा भी किया गया है। निश्चित रूप से आपका यह कार्य अत्यंत सराहनीय है। महापौर श्रीमती राजपूत एवं आयुक्त पाण्डेय ने आपकी प्रतिभा व कला को पहचाना, आपको एक मंच प्रदान किया तथा आपने ब्रश व रंगों के माध्यम से वहॉं पर अपनी कला को बिखेरा, स्थल को सुंदर लुक दिया, इसके लिए आप सबको बहुत-बहुत बधाई देता हूॅं।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              एनटीपीसी में ठेका मजदूरों की हड़ताल, काम ठप

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। एनटीपीसी प्लांट में ठेका मजदूरों ने बुधवार...