Monday, February 23, 2026

यूपीएससी ने केंद्रीय पुलिस में 349 पदों पर निकाली भर्ती

Date:

नई दिल्ली (एजेंसी)। संघ लोक सेवा आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 19 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

  • ग्रेजुएशन की डिग्री।

एज लिमिट

  • न्यूनतम : 20 साल
  • अधिकतम : 25 साल
  • उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी।
  • एससी, एसटी : 5 साल की छूट
  • ओबीसी : 3 साल की छूट

सिलेक्शन प्रोसेस

  • रिटन एग्जाम
  • फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट
  • फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • वैलिड ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • स्कैन की गई फोटो और सिग्नेचर
  • फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/वोटर आईडी/पैन कार्ड/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस)

फीस

  • जनरल, ओबीसी : 200 रुपए
  • एससी, एसटी, महिला : नि:शुल्क

एग्जाम में लागू होंगे ये नियम

  • वन टाइम रजिस्ट्रेशन की जगह यूआरएन ने ले ली है जो हमेशा वैलिड रहेगा।
  • फाइनल सब्मिशन के बाद आवेदन में सुधार करने का कोई मौका नहीं मिलेगा।
  • अब पहले से खींची हुई फोटो अपलोड करने के बजाय आवेदन के समय लाइव फोटो कैप्चर करना जरूरी है।
  • उम्मीदवारों को सफेद कागज पर काले पेन से तीन बार सिग्नेचर करके अपलोड करने होंगे।
  • एग्जाम सेंटरों की संख्या 47 से बढ़ाकर 57 कर दी गई है। इसके अंतर्गत दिल्ली-एनसीआर (नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद) और भुवनेश्वर, इंदौर जैसे 10 नए सेंटर जोड़े गए हैं।
  • इस बार असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा केंद्र पर सभी उम्मीदवारों का अनिवार्य फेस ऑथेंटिकेशन किया जाएगा।

एग्जाम पैटर्न

पेपरसब्जेक्टप्रश्नों की संख्याटोटल मार्क्स
पेपर – 1जनरल एंड मेंटल एबिलिटी125250
पेपर – 2जनरल स्टडीज, निबंध एंड कॉम्प्रिहेंशन7200

ऐसे करें आवेदन

  • यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  • होमेपज पर ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद UPSC CAPF AC Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

Share post:

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा ने मनाया सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर भारतीय...