घरेलू विवाद में पड़ोसी ने किया धारदार हथियार से हमला, 3 की मौत, 2 गंभीर

      Date:

          सारंगढ़-बिलाईगढ़ (AkhandBharatHNKP.Com)। एक ही परिवार पर हुए हमले से सनसनी फैल गई। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक मासूम बच्चा भी शामिल है।

          घरेलू विवाद

          जानकारी के अनुसार घटना सारंगढ़-बिलाईगढ़ के डोंगरीपाली थाना क्षेत्र के झाल गांव की है। बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत झाल में सुबह करीब 4:30 बजे कुंवर साय के परिवार के सदस्य गहरी नींद में थे। इसी दौरान पड़ोसी ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। दो अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन डोंगरीपाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी आञ्जनेय वार्षणेय और एएसपी निमिषा पाण्डेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस साक्ष्य जुटाने के साथ ही घटना के कारणों की गहन जांच में जुटी है।

          आपसी रंजिश की आशंका

          प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश को घटना का कारण माना जा रहा है। बरमकेला पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              बंगाल के रण में गरजे मोदी, बोले – बंगाल की जनता TMC का अहंकार चकनाचूर करेगी

              कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार...