एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

      Date:

      सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल के फर्जी हस्ताक्षर का उपयोग कर लकड़ी तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। वाहन चेकिंग के दौरान 15 टन अवैध लकड़ी जब्त की गई और तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

          तस्करों ने एसडीएम शिवानी जायसवाल के नाम के जाली हस्ताक्षर का उपयोग कर पेड़ कटाई और उसके परिवहन के लिए अनुमति तैयार की थी। इन कूटरचित दस्तावेजों के सहारे ट्रक से 15 टन अवैध लकड़ी रायपुर स्थित एक प्लाइवुड फैक्ट्री ले जाई जा रही थी। वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक के कागजातों की जांच की गई, तभी इस अवैध तस्करी का खुलासा हुआ।

          3 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

          एसडीएम शिवानी जायसवाल की विभागीय शिकायत पर कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज की गई। आरोपी आजम खान, बृजनारायण साहू और राजेश यादव के खिलाफ सामूहिक रूप से कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...