टेक-ऑफ के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश, 66 की मौत, 50 से अधिक घायल

      Date:

      बोगोटा (एजेंसी)। कोलंबिया में सोमवार को वायुसेना का हरक्यूलिस सी-130 विमान टेक-ऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। चार सैनिक अब भी लापता हैं।

          कोलंबिया

          सैन्य सूत्रों के अनुसार, मृतकों में 58 सैनिक, छह वायुसेना कर्मी और दो पुलिस अधिकारी शामिल हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, कोलंबियाई वायुसेना प्रमुख मेजर जनरल कार्लोस फर्नांडो सिल्वा ने बताया कि विमान में 114 सैनिक और 11 क्रू सदस्य सवार थे। यह दुर्घटना पेरू सीमा के निकट दक्षिणी अमेजन क्षेत्र के प्यूर्टो लेगुइजामो में हुई। रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज के अनुसार, विमान रनवे से लगभग 1.5 किलोमीटर दूर जाकर गिरा।

          राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने इस सैन्य विमान हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे गंभीर दुर्घटना बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिएं और जवानों की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि सरकार सेना को मजबूत बनाने और उसे बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि सेना के आधुनिकीकरण का निर्णय पहले ही लिया जा चुका है, लेकिन प्रशासनिक देरी के कारण इसे लागू नहीं किया जा सका। उन्होंने चेतावनी दी कि जो अधिकारी इस दिशा में अपेक्षित कार्य नहीं कर पाएंगे, उन्हें पद से हटाया जाएगा।

          स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य में निभाई अहम भूमिका

          हादसे के बाद आसपास के गांवों के लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। कई लोगों ने मोटरसाइकिल के माध्यम से घायलों को नजदीकी अस्पतालों तक पहुंचाया। प्रारंभिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को बोगोटा समेत बड़े शहरों के अस्पतालों में एयरलिफ्ट किया गया। रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने स्पष्ट किया कि अब तक किसी आतंकी हमले के संकेत नहीं मिले हैं और फिलहाल इसे एक दुर्घटना के रूप में ही देखा जा रहा है। दुर्घटना के बाद लगी आग के कारण विमान में मौजूद गोला-बारूद में विस्फोट होने लगे, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

          तकनीकी खराबी की आशंका

          एक विमानन विशेषज्ञ के अनुसार, यह विमान वर्ष 2020 में अमेरिका द्वारा कोलंबिया को दिया गया था और कुछ वर्ष पूर्व इसका व्यापक रखरखाव (ओवरहाल) भी किया गया था। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी की आशंका कम जताई जा रही है, हालांकि अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। अधिकारियों के मुताबिक, यह जांच की जा रही है कि टेक-ऑफ के तुरंत बाद विमान के इंजन ने काम करना क्यों बंद कर दिया।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में...