आरटीओ का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने दबोचा

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राजधानी रायपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ने आरटीओ कार्यालय के एक क्लर्क को 14 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वाहन नामांतरण (ट्रांसफर) के एवज में 15 हजार रुपये की मांग की थी।

          जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान डेटा एंट्री ऑपरेटर शोभा राम देवांगन के रूप में हुई है, जो फाइनेंस कंपनी की गाड़ी का नाम ट्रांसफर करने के लिए रिश्वत मांग रहा था। पीडि़त ने इसकी शिकायत एसीबी रायपुर से की, जिसके बाद टीम ने जांच कर जाल बिछाया। शुक्रवार को योजनाबद्ध कार्रवाई के तहत जब आरोपी 14 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था, तभी एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              हाईकोर्ट का फैसला : देर से आवेदन पर नहीं खारिज होंगे दुर्घटना बीमा क्लेम

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मोटर दुर्घटना दावा मामलों में हाईकोर्ट ने पीड़ितों...

              प्रदेश के विधायक होंगे ऑनलाइन : एक क्लिक में भेज सकेंगे विकास प्रस्ताव

              भिलाई (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों की प्रक्रिया को...