महापौर व आयुक्त ने किया रोड डिवाईडर प्लाटेंशन का लोकार्पण

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा शहर के सौंदर्यीकरण को लगातार नए आयाम दिए जा रहे हैं। सड़कों को आकर्षक स्वरूप देने के साथ-साथ रोड डिवाइडरों को ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में टीपी नगर से पावर हाउस मुख्य मार्ग तक किए गए रोड डिवाइडर प्लांटेशन कार्य का लोकार्पण किया।

          नगर पालिक निगम

          नगर निगम द्वारा शहर की मूलभूत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सौंदर्यीकरण पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है। शहर में स्वच्छता अभियान, थीम आधारित पेंटिंग, चित्रकारी, लघु उद्यानिकी कार्यों के साथ अब थीम आधारित रोड साइड और डिवाइडर प्लांटेशन भी कराया जा रहा है। टीपी नगर से पावर हाउस मुख्य मार्ग स्थित डिवाइडरों पर प्रथम चरण में 160 पाम पौधे रोपित किए गए हैं, जिससे मार्ग को हरित एवं आकर्षक स्वरूप मिला है।

          रंग-बिरंगे पौधों और हरियाली से डिवाइडर अब लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। लोकार्पण अवसर पर उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर ने बताया कि पूरे मार्ग पर निगम द्वारा कुल 600 पाम पौधे लगाए जाएंगे। इसका उद्देश्य संपूर्ण मार्ग को ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित कर शहर को और अधिक सुंदर व व्यवस्थित बनाना है। महापौर ने कहा कि नगर निगम शहर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक स्वरूप देने के लिए लगातार कार्य कर रहा है तथा आने वाले समय में शहरवासियों को और भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

          निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप हो निर्माण कार्य नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई : महापौर

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              बंगाल के रण में गरजे मोदी, बोले – बंगाल की जनता TMC का अहंकार चकनाचूर करेगी

              कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार...