बंग समाज को मिला सर्वसुविधायुक्त भवन, मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। शहर के बंग समाज को सामाजिक कार्यक्रमों एवं आयोजनों के लिए सर्वसुविधायुक्त स्वयं का भवन मिल गया है। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य तथा महापौर संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर भवन की चाबी समाज के पदाधिकारियों को सौंपी गई।

          मंत्री लखनलाल देवांगन

          नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्रमांक 28 में मिनीमाता कन्या महाविद्यालय के पीछे इस भवन का निर्माण कराया गया है। भवन निर्माण के लिए मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रयासों से 20 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई थी। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि एक वर्ष पूर्व बंग समाज के कार्यक्रम में समाजजनों ने भवन की मांग रखी थी, जिसे आज पूरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोरबा में अब तक लगभग 55 समाजों को उनके स्वयं के भवन उपलब्ध कराए जा चुके हैं, जबकि 15 अन्य भवनों को स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि सभी समाजों के पास अपने भवन हों, ताकि वे सामाजिक गतिविधियों एवं आयोजनों का संचालन सुगमता से कर सकें। इस दौरान समाज के आग्रह पर भवन में चार एयर कंडीशनर लगाने की घोषणा भी की गई।

          मंत्री लखनलाल देवांगन

          लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन व अशोक चावलानी, वार्ड पार्षद सिमरनजीत कौर, पार्षद युगल कैवर्त, मुकुंद सिंह कंवर, वर्षा दिनेश वैष्णव, मण्डल अध्यक्ष राजेश राठौर व योगेश मिश्रा, बंग समाज के अध्यक्ष डाॅ.के.सी.देवनाथ, प्रफुल्ल तिवारी, शैलेन्द्र सिंह पप्पी, सुशील गर्ग, श्यामल मल्लिक, वरूण गोस्वामी, नरेन्द्र पाटनवार, रमाशंकर साहू, आकाश श्रीवास्तव, जोन कमिश्नर पवन वर्मा, किरण साहू, रूचि साहू, गीता सरकार, सुरेन्द्र राजवाडे़, सुब्रत मित्रा, संजय द्विवेदी, पुनीराम साहू, डाॅ.एस.के.विश्वास, सुकेश दलाल, अनिल यादव, अर्जुन मुखर्जी, अमित बनर्जी आदि के साथ काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

          पुरानी मांग हुई पूरी

          महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि कोरबा के बंग समाज की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हो गई है और समाज को अपना भवन मिल गया है। उन्होंने इसके लिए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन का आभार व्यक्त किया। महापौर ने कहा कि मंत्री श्री देवांगन अपने सहज और सरल स्वभाव के लिए पहचाने जाते हैं तथा जो भी वादा करते हैं, उसे शीघ्र पूरा कराते हैं। उनके मार्गदर्शन में नगर निगम क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं, शहर व्यवस्थित हो रहा है और विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने समाज के लोगों को नए भवन की सौगात मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उद्योग मंत्री की उपस्थिति में समाज के पदाधिकारियों को भवन की चाबी भी सौंपी गई।

          कोरबा को मिला पहला महिला थाना, मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे जारी होंगे CG बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं...

              29 अप्रैल को होगी कैबिनेट बैठक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे अध्यक्षता

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य...