रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट कर संगठनात्मक विषयों एवं छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को नई गति देने संबंधी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए बताया कि बैठक में प्रदेश में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने, गरीब कल्याण, किसानों के हित, युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा मातृशक्ति से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बताया गया कि दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों और प्रदेश में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी चर्चा हुई। इस मुलाकात को छत्तीसगढ़ में विकास एवं संगठनात्मक मजबूती के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि नितिन नवीन वर्ष 2021 से 2024 तक छत्तीसगढ़ भाजपा के सह-प्रभारी रह चुके हैं। इसके बाद वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी निभाई तथा बाद में राज्य प्रभारी के तौर पर भी संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

