अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन मशीन और हाईवा वाहन जप्त

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले में अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग एवं जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायत जोगीपाली, तहसील बरपाली क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन गतिविधियों पर रोक लगाई है। कार्रवाई के दौरान अवैध उत्खनन में प्रयुक्त एक पोकलेन मशीन और एक हाईवा वाहन जप्त किया गया है।

          अवैध रेत उत्खनन

          खनिज विभाग को जोगीपाली क्षेत्र में भारी मशीनों के माध्यम से अवैध रेत उत्खनन किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत मिलते ही विभागीय टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर निरीक्षण और जांच की। जांच में रेत खदान क्षेत्र में मशीनों के जरिए अवैध उत्खनन की पुष्टि होने पर कार्रवाई की गई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मौके से अवैध खनन में प्रयुक्त एक चौन माउंटेन मशीन (पोकलेन) तथा एक हाईवा वाहन को जप्त कर छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमों एवं प्रचलित वैधानिक प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में संबंधित संचालकों और अन्य संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

          अवैध खनन के खिलाफ सघन अभियान जारी

          जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध लगातार सघन अभियान संचालित किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कठोर और प्रभावी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related